{"_id":"63d4971d76dbe1541509a01b","slug":"after-pathaan-shah-rukh-khan-to-begin-next-action-movie-jawan-shooting-know-all-details-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"SRK Jawan: 'पठान' के बाद जल्द फिर धमाका करने को तैयार शाहरुख खान, 'जवान' के लिए कसी कमर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SRK Jawan: 'पठान' के बाद जल्द फिर धमाका करने को तैयार शाहरुख खान, 'जवान' के लिए कसी कमर
Sat, 28 Jan 2023 09:19 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 28 Jan 2023 09:19 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। जबरदस्त ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने महज तीन दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद 'पठान' के जरिए किंग खान ने शानदार वापसी की है। मगर, अब उनकी यह रफ्तार थमने वाली नहीं है। भले ही 'जीरो' के बाद 'पठान' के लिए उन्होंने लंबा इंतजार कराया, मगर अब अपनी अगली फिल्म के लिए वह दर्शकों से ज्यादा इंतजार नहीं कराएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने 'जवान' के लिए कमर कस ली है।
विज्ञापन
शाहरुख खान बहुत जल्द अपनी आगामी फिल्म 'जवान' की शूटिंग में जुटेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान 1 फरवरी से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। यह 6 दिनों का शेड्यूल होगा। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान इस दौरान फिल्म 'जवान' के एक्शन सीक्वेस शूट करेंगे। वहीं, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी उन्हें जॉइन करेंगी। फरवरी में शाहरुख खान के बाद विजय सेतुपति और प्रियमणि फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
Pawan-Renu: रेणु के साथ आठ साल लिवइन में रहे पवन कल्याण, प्यार की दीवानगी ऐसी कि बिना शादी किए बने माता पिता
विज्ञापन
निर्देशक एटली इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के पोस्ट-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इस साल मार्च तक फिल्म की शूटिंग पूरी करने की तैयारी है। इस दौरान कई शहरों में इसे शूट किया जाएगा। बता दें कि 'जवान' में सुनील ग्रोवर, नयनतारा, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस साल 'जवान' शाहरुख की दूसरी फिल्म होगी, जो 'पठान' के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी।
Animal Leaked Video: 'एनिमल' के सेट से रणबीर का वीडियो लीक! सूट-बूट में नजर आया एकदम अलग स्वैग
बता दें कि 'जवान' के अलावा शाहरुख खान फिल्म 'डंकी' में भी नजर आएंगे। फिलहाल वह 'पठान' की सफलता का स्वाद चख रहे हैं। शाहरुख की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज हुई है। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित और शाहरुख खान अभिनीत पठान एक्शन से भरपूर है। फिल्म को पहले दिन से ही दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम रोल अदा किया है।
OP Nayyar: रिदम किंग कहे जाते थे ओपी नैय्यर, आखिर क्यों उनके लिए प्यार अंधा ही नहीं बहरा भी था?