फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Dangal Nitesh Tiwari joins hands with Fox Star Studios and Sajid Nadawala for his next film

'दंगल' डायरेक्टर फिर लेकर आ रहे हैं 200 करोड़ी फिल्म, ट्वीट कर किया खुलासा

Thu, 24 May 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट, डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट, डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
After Dangal Nitesh Tiwari joins hands with Fox Star Studios and Sajid Nadawala for his next film
Nitesh Tiwari
'दंगल' फिल्म की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। 'दंगल' फिल्म के रिलीज के दो साल बाद नितेश ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान सोशल मीडिया पर किया।
विज्ञापन


नितेश ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि फिल्म का नाम और कास्ट क्या होगी इस बात की जानकारी नहीं दी है। अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में नितेश ने ट्वीट किया।
विज्ञापन


नितेश तिवारी ने ट्वीट किया - 'दंगल फिल्म के बाद साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ फिल्म करने वाला हूं। यह बेहतरीन कहानी है जो 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म की कास्ट का ऐलान करूंगा।'फॉक्स स्टार स्टूडियो और साजिद के साथ नितेश की चौथी फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इससे पहले इन तीनों की तिकड़ी बागी 2, जुड़वा 2 और हाउसफुल 4 में काम कर चुकी हैं। जिसमें 'बागी 2' और 'जु़ड़वा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। आपको बता दें, नितेश तिवारी की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी फिल्म 'दंगल' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2,209.3 करोड़ की कमाई की थी।

इस फिल्म में आमिर खान के अलावा साक्षी तंवर, जायरा वसीम, फातिमा सना शेख लीड रोल में थीं।  फिल्म की कहानी पहलवान महावीर फोगाट की दोनों बेटियां गीता और बबीता फोगाट की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म को चीन में भी रिलीज किया गया था जहां पर लोगों का इसे खूब प्यार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed