फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After best actress winning trophy Kriti sanon share her bedroom video and said today i am not sleeping alone

Kriti Sanon: ‘आज रात मैं अकेली नहीं हूं...’, बेडरूम वीडियो शेयर कर कृति सेन ने किसके लिए कही यह बात

Wed, 31 Aug 2022 04:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 31 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कृति ने बताया है कि रात में वह अकेली नहीं हैं। कुछ खास है उनके पास। 

विज्ञापन
After best actress winning trophy Kriti sanon share her bedroom video and said today i am not sleeping alone
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मंगलवार रात को फिल्मफेयर अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे एक साथ नजर आए। इस दौरान कई कलाकारों को सम्मानित किया गया और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी को अपने नाम किया। कृति को फिल्म 'मिमी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस की ट्रॉफी से नवाजा गया। फिल्मफेयर की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि आज की रात वह किसी स्पेशल के साथ हैं। 

विज्ञापन

दरअसल, कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अभिनेत्री के बेडरूम का है। इस वीडियो में कृति के साथ बेड पर फिल्मफेयर की ट्रॉफी नजर आ रही है। यानी कृति इस ट्रॉफी को जितने के बाद इतनी खुश हैं कि इवेंट के बाद वह इसे अपने साथ लेकर सोई हैं। इस वीडियो के साथ कृति ने एक खास कैप्शन में लिखा, 'आज रात मैं अकेली नहीं सो रही हूं। दिल भरा हुआ है। ब्लैक लेडी फाइनली यहां आ गई है। थैंक्यू फिल्मफेयर इस अवॉर्ड के लिए और मेरे सपने को पूरा करने के लिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे कृति सेनन ने लिखा, 'सबसे बड़ा थैंक्यू डिनो और लक्ष्मण सर के लिए, जिन्होंने ये खूबसूरत रोल मुझे दिया और मेरा हमेशा सपोर्ट किया। आप दोनों को बहुत सारा प्यार। पूरी कास्ट और क्रू, जिन्होंने इस फिल्म को स्पेशल बनाया। प्यारी ऑडियंस और मेरे फैंस, जिन्होंने मिमी और मुझे इतना सारा प्यार दिया। मम्मी, पापा और नुपुर...मैंने कर दिखाया। आगे और बड़े सपनों के लिए तैयार।' कृति सेनन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए रणबीर सिंह और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकारों ने कृति को बधाई दी है।  

View this post on Instagram

A post shared by Kriti (@kritisanon)

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन के पास कई सारी फिल्में लाइन में लगी हुई हैं। अभिनेत्री 'भेड़िया', 'गणपत', 'आदिपुरुष' और 'शहजादा' में दिखाई देंगी। 'आदिपुरुष' में कृति प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, 'शहजादा' में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed