{"_id":"5bfcb2edbdec224149216350","slug":"after-actor-ambareesh-death-his-fan-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ फिल्मों के एक्टर अंबरीश के निधन से दु:खी हैं फैंस, एक ने कर लिया सुसाइड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ फिल्मों के एक्टर अंबरीश के निधन से दु:खी हैं फैंस, एक ने कर लिया सुसाइड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Ambareesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ फिल्मों के एक्टर और पूर्व मंत्री अंबरीश का दिल का दौरा पड़ने से 24 नवंबर को निधन हो गया था। अंबरीश 66 साल के थे। अंबरीश के निधन के बाद न केवल सिनेमाजगत बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर देखने को मिली।
अंबरीश के निधन से उनके प्रशंसक बेहद सदमे में हैं। उनके एक फैन के सुसाइड करने की भी खबर सामने आ रही है। खबरों की मानें तो अंबरीश के निधन उनके एक फैन के लिए चौंकाने वाली थी। वह इस खबर को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने खुदकुशी कर ली। बता दें अंबरीश के प्रशंसकों के लिए ये बात हजम कर पाना बहुत मुश्किल है कि उनका सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं है।
बता दें अंबरीश को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर देर रात अंतिम सास ली। अंबरीश के निधन के बाद सिनेमाजगत की कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी थी।रजनीकांत ने ट्विटर पर लिखा था - 'मेरे बेस्ट फ्रेंड और बहुत ही अच्छे इंसान को मैंने खो दिया है। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
इसके साथ ही फिल्म एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने एक तस्वीर पोस्ट करते अंबरीश को श्रद्धांजलि दी। राधिका सरथकुमार ने ट्वीट किया - 'अंबरीश तुम बहुत अच्छे इंसान थे। मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। इस खबर को सुनते ही दिल टूट गया। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
बॉलीवुड स्टार्स के अलावा पीएमओ की तरफ से भी श्रद्धांजलि दी गई थी। पीएमओ इंडिया ने ट्वीट किया था - 'अंबरीश सिनेमाजगत और राजनीति में योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। वह कर्नाटका वेलफेयर की मजबूत आवाज थे। इस खबर से बहुत तकलीफ हुई। भगवान उनके परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।'
आपको बता दें, अंबरीश ने 1972 में पहली बार नागराहावू (Naagarahaavu) फिल्म में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्में की। इसके बाद राजनीति की ओर रुख कर लिया था।