Sara Ali Khan: सारा ने साझा किया 'ऐ वतन मेरे वतन' का अनुभव, बोलीं- मुश्किल था स्वतंत्रता सेनानी का रोल निभाना
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि में सेट की गई 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी बॉम्बे कॉलेज की एक महिला पर आधारित है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान पिछले काफी दिनों अपनी थ्रिलर फिल्म 'गैसलाइट' को लेकर चर्चाओं में थीं। उनकी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी+ हॉटस्टार' पर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। जहां अभी 'गैसलाइट' की चर्चा खत्म नहीं हुई थी, वहीं अब सारा की आगामी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के बारे में खबरें आने लगी हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए बहुत कुछ बताया। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार को चैलेंजिंग भी बताया है।
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि में सेट की गई 'ऐ वतन मेरे वतन' सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म की कहानी बॉम्बे कॉलेज की एक महिला पर आधारित है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी बन जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता पर आधारित है, जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान रेडियो के जरिए देश भर में खबरों को प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाई थी। सारा के मुताबिक फिल्म में निभाए गए इस किरदार ने उन्हें एक एक्टर के रूप में चुनौती दी।
Tunisha Sharma: 'वापस लौट आई हैं तुनिशा...', दिवंगत अभिनेत्री के चाचा ने बेटी के जन्म पर क्यों कही यह बात?
सारा अली खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमारी फिल्म में, एक हिस्सा है जहां हम उन्हें गुमनाम नायक कहते हैं, एक गुमनाम सेनानी क्योंकि हम उन्हें जानते नहीं हैं। उन्होंने बहुत त्याग किया और आप नहीं जानते कि वह कौन है। यह सब आज के समय में या किसी भी समय प्रचलित है। इसलिए, यह निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण किरदार था। इसके साथ ही यह बहुत रोमांचक भी था।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सारा अली खान बोलीं, 'मैं एक इतिहास की छात्र हूं इसलिए मुझे हमारे स्वतंत्रता संग्राम के बारे में अच्छी जानकारी है। लेकिन मैं उनके बारे में नहीं जानती थी और मैं कल्पना कर सकती हूं कि ऐसे बहुत से लोग हैं, जो उनके बारे में नहीं जानते हैं।' आपको बता दें, 'ऐ वतन मेरे वतन' का प्रीमियर दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर होगा। हालांकि, अभी फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।
Swastika Mukherjee: स्वास्तिका ने फिल्म निर्माता पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मॉर्फ फोटो वायरल करने की मिली धमकी