फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adnan sami get indian citizenship

'जय हिन्द' बोलकर पाकिस्तानी गायक बन गया भारतीय

Fri, 01 Jan 2016 07:42 PM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
adnan sami get indian citizenship

पाकिस्तानी गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता मिल गई है। एक जनवरी 2016 से वो भारतीय नागरिक बन गए। उन्होंने केंद्र सरकार से मानवीयता के आधार नागरिकता देने की मांग की थी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रीजीजू ने नई दिल्ली में उन्हें नागरिकता से संबंधित कागजात सौंपे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि सामी एक जनवरी से भारतीय नागरिक बन गए हैं। इसके बाद अदनान सामी ने ट्वीट कर कहा, ''एक नई शुरुआत, एक नया अहसास, एक नया जुड़ाव, एक नया प्यार, एक नया देश, जय हिंद।!!!''
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 46 साल के पाक गायक ने भारत सरकार से आग्रह किया था कि उन्हें मानवता के आधार पर भारत में वैध तरीके से रहने की इजाजत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों दी गई भारतीय नागरिकता

adnan sami get indian citizenship

अब तक वो वीजा पर भारत में रह रहे थे। सरकार ने उनके वीजा की अवधि 6 अक्टूबर से आगे बढ़ाई थी। लाहौर में जन्मे सामी भारत जब पहली बार 13 मार्च, 2001 को आए तो वे विजिटर्स वीजा पर थे। ये वीजा इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास की ओर से बस एक साल के लिए मिला था।

फिर समय-समय पर उनके वीजा की अवधि बढ़ती गई। 27 मई, 2010 को जारी हुआ उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट 26 मई 2015 को खत्म हो गया। उसके बाद पाकिस्तानी सरकार ने उनके पासपोर्ट को रिन्यू करने से मना कर दिया। उन्होंने भारत सरकार से मानवता के आधार पर भारत में वैध रूप से रहने की इजाजत मांगी।

सामी गायक के रूप में भारत में बेहद मशहूर हैं। उनके गाए दो गाने लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे। ये दोनों गाने 'कभी तो नजर मिलाओ' और 'लिफ़्ट करा दे' गोविंदा पर फिल्माए गए म्यूजिक वीडियो से थे। इस साल सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में भी उनकी गाई कव्वाली 'भर दो झोली मेरी' को लोगों ने खूब पसंद किया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed