Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार...
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों पर प्यार का रंग चढ़ा है। सभी सितारे अपने-अपने करीबियों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है।
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार्स वैलेंटाइन डे के इस खास दिन के मौके पर अपने-अपने करीबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर अपने करीबी लोगों के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। इस बीच दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक्ट्रेस उन्हें प्रपोज करती हुई नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी घुटनों पर बैठकर सुपरस्टार धर्मेन्द्र को रेड रोज देती हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र के हाथों को भी चूमती हैं, जिसके बाद एक्टर भी प्यार से अदिति के सिर पर हाथ फेरते हैं। इसके बाद वह धर्मेंद्र से आशीर्वाद लेते हुए उनको गले लगाती हैं। धर्मेंद्र और अदिति राव हैदरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो वहीं, इस वीडियो पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सो क्यूट'। तो एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये बात तो सही है। बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो अब तक के धर्मेंद्र जी ही हैं'।
यह भी पढ़ें: बेशरम रंग की शूटिंग के दौरान अबराम पर दीपिका ने लुटाया था प्यार, मेकर्स ने शेयर किया वीडियो