फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush: Actress Kriti Sanon Visit Ram Mandir In Tulshibaug Pune on the occasion of Maa Sita Navami

Kriti Sanon: मां सीता नवमी पर पुणे के राम मंदिर पहुंचीं कृति सेनन, यूजर्स बोले- दिखावा कर रही हो?

Sat, 29 Apr 2023 05:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

मां सीता नवमी के अवसर पर 'आदिपुरुष' से अपने सीता के किरदार का पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज होने के बाद कृति सेनन पुणे के एक प्रसिद्ध राम मंदिर में भगवान श्रीराम और मां सीता का आशीर्वाद लेने पहुंचीं।

विज्ञापन
Adipurush: Actress Kriti Sanon Visit Ram Mandir In Tulshibaug Pune on the occasion of Maa Sita Navami
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज डेट को अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। सीता नवमी के खास मौके पर आज निर्माताओं ने फैंस को खास तोहफा दिया है। 'आदिपुरुष' का नया मोशन पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज किया है, जिसमें सीता मां के किरदार में कृति सेनन नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृति आज पुणे के तुलसीबाग में स्थित एक मशहूर राममंदिर में दर्शन करने भी पहुंचीं।

विज्ञापन

Jiah Khan Case: आरोपों से बरी होते ही सूरज पंचोली को आई सलमान खान-सुनील शेट्टी की याद, कह दी यह बड़ी बात
विज्ञापन


वायरल हो रहीं तस्वीरें
मां सीता नवमी के अवसर पर 'आदिपुरुष' से अपने सीता के किरदार का पोस्टर और ऑडियो टीजर रिलीज होने के बाद कृति सेनन पुणे के तुलसीबाग में स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर में भगवान श्रीराम और मां सीता का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत
 
यूजर्स ने किया ट्रोल
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कृति की फोटो साझा की है। इसमें कृति मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। कृति के इस पोस्ट पर जहां उनके फैंस बेहद खुश हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहले तो कभी नहीं देखा इस तरह, अब फिल्म के प्रमोशन के लिए करना पड़ रहा है।' एक यूजर ने लिखा, 'पहले भी कभी गए हो मंदिर, या सिर्फ दिखावा ही है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'आदिपुरुष' की बात करें तो ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में 'बाहुबली' फेम साउथ एक्टर प्रभास भगवान श्रीराम के रोल में दिखेंगे। वहीं, सनी सिंह छोटे भाई लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। रावण के किरदार में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान नजर आएंगे।
Sidhant Gupta: जुबली के जय खन्ना ने किया जम्मू का नाम रौशन, अब तक बंद नहीं हो रही पिता के फोन की घंटियां
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed