फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ad film maker Alyque Padamsee passed away in age of 90

विज्ञापन को अलग पहचान दिलाने वाले एलिक पदमसी का 90 की उम्र में निधन, राष्ट्रपति ने जताया शोक

Sat, 17 Nov 2018 12:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ad film maker Alyque Padamsee passed away in age of 90
Alyque Padamsee - फोटो : ani
भारतीय विज्ञापन क्षेत्र को एक अलग पहचान दिलाने वाले मशहूर एड फिल्मकार एलीक पदमसी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। एलीक पदमसी ने बॉलीवुड फिल्म 'गांधी' में मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार कर लाखों दिलों को जीता था। एलीक को 'फादर ऑफ मॉडर्न इंडियन एडवरटाइजिंग' भी कहा जाता है। उन्होंने 'लिरिल', 'हमारा बजाज' और 'कामासूत्रा' जैसे ब्रैंड्स के लिए बेहतरीन विज्ञापन बनाए।
विज्ञापन
इन विज्ञापन से उन्हें भारत में अलग पहचान मिली। एलीक पदमसी ने देश की टॉप विज्ञापन कंपनी लिंटास की स्थापना भी की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत विलियम शेक्सपियर के प्ले 'मर्चेंट ऑफ वेनिस' से की थी। अचानक से उनके निधन से विज्ञापन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर कई फिल्मी सितारों और विज्ञापन क्षेत्र के चर्चित लोगों ने एलीक को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया - 'एलीक पदमसी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह क्रिएटिविटी के गुरू, थियेटर से जुड़े हुए और विज्ञापन के क्षेत्र में काफी फेमस थे। मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और सह-कलाकारों के साथ है।'
फिल्म कलाकार अरशद वारसी ने एलीक के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। अरशद वारसी ने लिखा - 'एलीक के निधन की खबर से आहत हूं। मुझे एक बार उनके साथ कोरियोग्राफी करने का मौका मिला था। मैं उनकी प्रतिभा और ईमाानदारी से काफी प्रभावित हूं। आप हमेशा याद किए जाएंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed