फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Zareen Khan has filed a case against her former manager Anjali

जरीन खान ने पूर्व मैनेजर के खिलाफ कराई FIR, भद्दे मैसेज भेजने का लगाया आरोप

Fri, 07 Dec 2018 08:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Actress Zareen Khan has filed a case against her former manager Anjali
Zareen Khan
बॉलीवुड में सलमान खान की हीरोइन कही जाने वाली अभिनेत्री जरीन खान ने अपनी पूर्व मैनेजर के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी मैनेजर अंजलि अथ ने रुपयों के विवाद को लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहे। साथ ही उन्हें मारने की धमकियां भी दी हैं। इस मामले में जरीन खान ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में अंजलि अथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3-4 महीने से जरीन खान और उनकी मैनेजर के बीच रुपए को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान इन दोनों ने एक दूसरे को काफी मैसेजेस भी किए, इसमें से एक मैसेज में अंजलि अथ ने गलत भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद जरीन खान ने उसके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्टेशन में जरीन खान ने यह भी बताया है कि उन्होंने अपनी मैनेजर को बहुत बार यह समझाया भी कि उनके पास फिलहाल कोई खास प्रोजेक्ट नहीं है, इसलिए उन्हें रुपए वापस करने में देरी हो रही है। अच्छा प्रोजेक्ट आते ही वह उसके रुपए वापस कर देंगी। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (जिसमें शब्दों, इशारे या एक्शन से महिला का अपमान किया गया हो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


आपको बता दें कि जरीन खान ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह हाउसफुल 2 और हेट स्टोरी 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed