{"_id":"590350264f1c1b4522c0c9d2","slug":"actress-urvashi-rautela-got-trolled-for-winning-dadasaheb-phalke-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बात लिखने पर फंसी उर्वशी रौतेला, लोगों ने किया ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गलत बात लिखने पर फंसी उर्वशी रौतेला, लोगों ने किया ट्रोल
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को हाल ही में दादा साहेब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उर्वशी को ये सम्मान ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में आइटम नंबर 'सारा जमाना' के लिए दिया गया। 'बेस्ट प्रॉमिसिंग परफॉर्मर' का अवॉर्ड जीतने की खुशी में उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि खुशी के मौके पर उन्हें लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ेगा।
हुआ यूं कि उर्वशी ने तस्वीर के साथ गलत कैप्शन डाल दिया था। उन्होंने इस अवॉर्ड को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से दिया जाने वाला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड समझ लिया। उन्होंने लिखा, 'दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सिनेमा में भारत का सर्वोच्च सम्मान है। ये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के दौरान दिया जाता है। ये सम्मान मिलने पर मुझे गर्व है।'
ये भी पढ़ें- Baahubali 2 Movie Review: रोमांस खूबसूरत और एक्शन सांसें रोक देने वाला
विज्ञापन
उर्वशी के इस कैप्शन के बाद उनका मजाक बनने लगा। लोगों ने उन्हें बताया कि उर्वशी को जो सम्मान मिला है वह मंत्रालय द्वारा दिया जाने वाला अवॉर्ड नहीं, बल्कि एक निजी ऑर्गनाइजेशन द्वारा दिया जाता है। इसके बाद उर्वशी ने अपनी तस्वीर बदल लिखा कि वह ये अवॉर्ड पा कर बेहद खुश हैं।