फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress swara bhaskar reaction on Israel Hamas crisis actress says it hypocritical

Swara Bhaskar: इस्राइल में छिड़ी जंग पर फलस्तीन के समर्थन में आईं स्वरा भास्कर, लोगों को कहा पाखंडी

Mon, 09 Oct 2023 08:24 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 09 Oct 2023 08:24 AM IST
सार

इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रही जंग पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Actress swara bhaskar reaction on Israel Hamas crisis actress says it hypocritical
स्वरा भास्कर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच शनिवार सुबह से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के करीब 1000 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में अमेरिका और नेपाल सहित अन्य देशों के नागरिक भी शामिल है। वहीं इस हादसे पर लोगों के रिएक्शन भी आने शुरू हो चुके हैं । सोशल मीडिया जहां एक तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो खुले तौर पर इजराइल का समर्थन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फलस्तीन को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी इस जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

स्वरा ने किया फलस्तीन को सपोर्ट
हाल ही में स्वरा भास्कर ने फलस्तीन और इस्राइल के बीच चल रही लड़ाई पर अपना रिएक्शन देते हुए अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि-'अगर आपको तब शॉक नहीं लगा जब इस्राइल ने फलस्तीन पर अटैक किया, जब इस्राइलियों ने फलस्तीन के लोगों के घर तबाह किए और जबरदस्ती छीन लिए, फलस्तीन के बच्चों और टीनएजर्स को नहीं बख्शा, करीब 10 सालों तक लगातार गाजा पर अटैक किया और बमबारी की तो मुझे इजराइल पर हुए अटैक पर शोक मना रहे लोगों का ये कृत पाखंड भरा लग रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कई सारे लोगों के पोस्ट भी शेयर किए हैं।'



विज्ञापन
विज्ञापन

Actress swara bhaskar reaction on Israel Hamas crisis actress says it hypocritical
नुसरत भरूचा - फोटो : सोशल मीडिया

बुरी तरह फंस गई थी नुसरत भरूचा
वहीं इन दोनों देशों के बीच चल रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बुरी तरह फंस गई थीं। एक्ट्रेस वहां 'हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में शामिल होने गई थीं। इस फिल्म फेस्टिवल में नुसरत भरूचा की फिल्म 'अकेली' दिखाई गई। लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं। हालांकि अभिनेत्री अब सुरक्षित वापस लौट चुकी है।

विज्ञापन

इस्राइल पर हमास आतंकियों ने दागे रॉकेट
बता दें कि इस्राइलमें शनिवार को हुए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में हड़कंप मच गया है। हमास के हमले में इजरायल में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है। हमास ने शनिवार को इजरायल पर 5 हजार रॉकेट दागे थे। इसके बाद इस्राइल और हमास के बीच जंग छिड़ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को इस्राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) और हमास के बीच गोलीबारी तेज होने से सैकड़ों फलस्तीनी भी मारे गए हैं और हजारों की संख्या में लोग घायल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed