खुशखबरी: साउथ अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, रखा ये खूबसूरत नाम
- अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने बेटे लूका की पहली फोटो की शेयर।
- 27 मई को एक्ट्रेस ने बेटे को दिया था जन्म।
- साल 2019 में ऋचा गंगोपध्याय ने जो लैंगेला से रचाई थी शादी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऋचा गंगोपाध्याय ने अपने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और साथ ही उसका नाम भी फैंस को बताया है। ऋचा गंगोपाध्याय और जो लैंगेला के घर 27 मई को बेटे ने जन्म लिया। अब एक्ट्रेस ने उनकी खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, साथ ही बताया है कि उसका नाम लूका रखा गया है। कपल पहली बार माता-पिता बने हैं।
ऋचा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'लूका शान लैंगेला ने 27 मई को दुनिया में कदम रखा। मम्मी और पापा अच्छा कर रहे हैं और अपने छोटे से बच्चे के प्यार में पागल हैं। उसकी हंसी, शैतानी और चेहरे के भावों से हम निकल नहीं पा रहे हैं। वो एक स्वस्थ, खुश बेटा है बिल्कुल अपने पिता की तरह और मां की तरह उसकी नाक और बाल है। लूका तुमने हमारी जिंदगी में खुशियां भर दी और तुमने रोशनी दी है। काश हम तुम्हें हमेशा छोटा ही रख पाते।'
ऋचा गंगोपाध्याय ने साल 2013 में एलान किया कि वो फिल्म इंडस्ट्री छोड़ रही हैं और फिर वो यूएसए चली गईं। साल 2019 में उन्होंने अपने दोस्त जो लैंगेला से शादी रचाई थी। करियर की बात करें तो ऋचा साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी हैं। साल 2005 और 2006 में उन्होंने मिस इंडिया यूएसए में हिस्सा लिया, लेकिन वे टॉप 10 तक ही पहुंच सकीं। अगस्त 2007 में उन्होंने मिस मिशीगन का खिताब अपने नाम किया और इसी साल मिस इंडिया यूएसए जीतने में भी वे सफल रहीं।
एक्ट्रेस ने तेलुगु फिल्म 'लीडर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्टर राणा दग्गुबाती थे। इसके बाद उनकी दूसरी तेलुगु फिल्म 'नागावली' आई। ऋचा ने तेलुगु के अलावा तमिल और बंगाली भाषाओं में भी कुछ फिल्में की हैं।