फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Nora Fatehi was in depression after breakup with rumoured boyfriend Angad Bedi

Nora Fatehi: ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं नोरा फतेही, फिल्म के ऑडिशन के समय रो रोकर हुआ था बुरा हाल

Wed, 19 Oct 2022 09:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 19 Oct 2022 09:50 PM IST
सार

एक टॉक शो के दौरान नोरा ने बताया कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में थीं, उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। वह लगभग 2 महीनों तक इससे गुजरीं। लेकिन इन सब चीजों ने उन्हें हमेशा के लिए बदल दिया।  
 

विज्ञापन
Actress Nora Fatehi was in depression after breakup with rumoured boyfriend Angad Bedi
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोरा फतेही ने हिंदी सिनेमा में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। युवाओं में उनके डांस का जबरदस्त  क्रेज है। सोशल मीडिया पर भी नोरी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस स्टार डांसर के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था। नोरा को इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा और निजी जीवन में भी वह कई परेशानियों का शिकार हुईं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नोरा फतेही ने बताया कि वह ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोरा फतेही अंगद बेदी को डेट कर रही थीं। दोनों को अक्सर साथ भी देखा जाता था, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की। हाल ही में एक टॉक शो के दौरान नोरा ने बताया कि ब्रेकअप का दर्द काफी बुरा था। हर लड़की को अपनी जिंदगी में कभी न कभी इस दौर से गुजरना पड़ता है। वह कहती हैं कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में थी, उनका किसी काम में मन नहीं लगता था। उनका कॉन्फिडेंस इस कदर हिल गया था कि उनकी काम करने की इच्छा भी खत्म हो गई थी। नोरा बताती हैं कि वह इस दौर से लगभग 2 महीनों तक गुजरीं। लेकिन इन सब चीजों ने उन्हें हमेशा के लिए बदल दिया।  

Sannyasi Deshonayok: सुभाष चंद्र बोस के नाम के दुरुपयोग पर परिजन चिंतित, यह बड़ा कदम उठाने की कर रहे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को याद करते हुए  नोरा ने बताया कि उनके लिए डिप्रेशन इतना दर्दनाक था कि एक बार वह 'भारत' फिल्म के लिए ऑडिशन दे रही थीं और अचानक से रोने लगीं, जिससे उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। नोरा कहती हैं, 'इसके बाद मैंने खुद से कहा नोरा उठो ऐसे हजारों लोग हैं जो आपकी तरह टैलेंटेड हैं। अच्छे दिखते हैं, आपको फिर से वापस आने की जरूरत है। अचानक मुझे खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला और अब मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं और करियर में बेहतर मुकाम पर हूं। 

Vaishali Takkar Case:  वैशाली ने को-स्टार निशांत मलकानी को बताई थीं कई राज की बातें, बोले- मैं न्याय दिलवाऊंगा
विज्ञापन

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की तो वह ‘थैंक गॉड’ फिल्म के एक गाने ‘मानिके’ में बेहतरीन डांस करती नजर आई हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। वहीं इसके अलावा नोरा रियलिटी शो ‘झलक दिखलाजा 10’ को भी जज कर रही हैं। इस शो में उनके साथ करण जौहर और माधुरी दीक्षित भी जज की भूमिका निभा रहे हैं।

Karisma Kapoor: फिल्मों से दूर रहकर भी लग्जरी लाइफ गुजारती हैं करिश्मा कपूर, जानें कैसे उठाती हैं इतना 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed