{"_id":"5f7887d78ebc3e9bd266d8ed","slug":"actress-mishti-mukherjee-died-due-to-kidney-failer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री मिस्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट की वजह से बिगड़ी थी तबीयत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री मिस्टी मुखर्जी का निधन, कीटो डाइट की वजह से बिगड़ी थी तबीयत
Sat, 03 Oct 2020 07:46 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 03 Oct 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
मिस्टी मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस मिस्टी मुखर्जी (Actress Mishti Mukherjee) का भी निधन हो गया है। मिस्टी ने बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। अभिनेत्री का शुक्रवार को किडनी फेलियर के चलते निधन हो गया। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक मिस्टी के करीबी दोस्त राजू करिया ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा- 'मेरी और उनकी 10 साल से बहुत अच्छी दोस्ती थी। अभी हाल ही में हम एक पार्टी के दौरान मिले थे। तब उन्होंने मुझसे कहा था कि साल 2020 जाने के बाद हम कुछ हंगामा करेंगे। मुझे नहीं पता था कि वह इतना बड़ा हंगामा करके चली जाएंगी।'
विज्ञापन
मिस्टी पर 2014 में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा था। उनके घर की तलाशी में कई सीडियां और टेप बरामद हुए थे। पुलिस ने एक आईएएस ओपी गुप्ता के घर छापेमारी के दौरान उन्हें हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में पकड़ा था। यहां तक कि पुलिस ने मिस्टी मुखर्जी को भी आपात्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
मिस्टी ने फिल्म 'लाइफ की तो लग गई' से बॉलीवुड मे अपने करियर की शुरुआत की थी।