फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress bhagyashree watched son abhimanyu film with avantika

बेटे अभिमन्यु की डेब्यू फिल्म देखने पहुंची एक्ट्रेस भाग्यश्री, बेटी अवंतिका का दिखा अलग अंदाज

Sun, 28 Oct 2018 08:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
actress bhagyashree watched son abhimanyu film with avantika
bollywood - फोटो : instagram

90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता कई फिल्म फेस्टिवल में कमाल कर चुकी हैं।

विज्ञापन


ऐसे में अभिमन्यु की मां और बहन अवंतिका ने भी यह फिल्म देखी। यह फिल्म रोमांच और मारधाड़ से लबरेज है। पिछले महीने फिल्म 'टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी जहां फिल्म को बहुत सराहना मिली थी लेकिन अब फिल्म को 'जियो मामी मुंबई फेस्टिवल (2018)  में दिखाया गया यहां भी यह फिल्म अच्छी खासी धूम मचा रही है।  

विज्ञापन

actress bhagyashree watched son abhimanyu film with avantika
bollywood - फोटो : bollywood

बता दें कि फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता वासन बाला ने डायरेक्ट की है। फिल्म का शुक्रवार की रात को भारतीय प्रीमियर किया गया।  फिल्म प्रीमियर में मौजूद अधिकतर दर्शकों को पसंद आई है। गौरतलब है कि फिल्म ने पिछले महीने ही मिडनाइट मेडनेस वर्ग में पीपुल्स च्वाइस पुरस्कार जीता है। 

फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्टर अभिमन्यु की मां और एक्ट्रेस भाग्यश्री भी पहुंची और बेटे को सपोर्ट किया। इस दौरान भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी भी मौके पर ग्लैमर लुक में नजर आई थीं।  वहीं, अभिमन्यु भी अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed