Twitter: अमीषा पटेल ने ट्विटर पर किया प्यार का इजहार, जानिए कौन है वो शख्स
अमीषा पटेल ने 30 दिसंबर 2021 को ट्विटर पर फैसल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमीषा ने फैसल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। ट्वीट के बाद लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वे एक बार फिर से तारा सिंह की सकीना के किरदार के साथ वापसी कर रही हैं। अमीषा अपने काम को लेकर तो चर्चा में है ही लेकिन इसी के साथ इस समय वे अपने एक ट्वीट को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अमीषा ने हाल ही में फैसल पटेल के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि अमीषा पटेल फैसल को डेट कर रही हैं। उनके इस ट्वीट को फैसल ने भी रिट्वीट किया है। हालांकि अभी इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।
दरअसल अमीषा पटेल ने 30 दिसंबर 2021 को ट्विटर पर फैसल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अमीषा ने फैसल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे माय डार्लिंग फैसल पटेल। लव यू। आपका साल शानदार रहे। इसी के साथ अमीषा पटेल ने कई दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए हैं। इस ट्वीट के बाद लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे। आपको बता दें कि फैसल पटेल दिवंगत पॉलिटिशियन अहमद पटेल के बेटे हैं।
Happy bday my darling @mfaisalpatel … love uuuuu … ❤️💖💖💞💓💘have a super awesome year ❤️💖💖💖 pic.twitter.com/Yworua1hLv
— ameesha patel (@ameesha_patel) December 30, 2021
इसके बाद फैसल पटेल ने भी ट्वीटर पर अपनी बहन मुमताज के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीन शॉट में मुमताज पटेल ने अमीषा के ट्वीट को लेकर लिखा है,सोशल मीडिया/मीडिया से अनुरोध है कि डिलीट किया गया ट्वीट बहुत अधिक न पढ़ें, अमीषा पटेल परिवार की तरह हैं, हम तीन पीढ़ियों से दोस्त हैं। यह सिर्फ एक मजाक था। कृपया इसे मजाक के तौर हर ही लें!