फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress ameesha patel made big disclosures about production house of gadar 2  and anil sharma

Amisha Patel: 'सैलरी नहीं दी..फंसे रहे लोग', गदर 2 की रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने मेकर्स पर लगाए ये गंभीर आरोप

Sat, 01 Jul 2023 12:49 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sat, 01 Jul 2023 12:49 PM IST
सार

इस फिल्म में फैंस तारा और सकीना को देखने के लिए एकबार फिर से तैयार हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस चौंक गए हैं। 
 

विज्ञापन
actress ameesha patel made big disclosures about production house of gadar 2  and anil sharma
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज से 22 साल पहले रिलीज हुई सनी देओल ने गदर में तारा सिंह बनकर फैंस के दिलों पर राज किया था। अब एकबार फिर से अभिनेता फैंस के दिलों पर राज करने के लिए आ रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यही वजह है कि सनी देओल और अमीषा पटेल इस फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म में फैंस तारा और सकीना को देखने के लिए एकबार फिर से तैयार हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस चौंक गए हैं। 
विज्ञापन


नहीं मिली सैलरी 
दरअसल, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने मई के वक्त चंडीगढ़ में गदर 2 के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के दौरान हुई  कुछ परेशानियों का सोशल मीडिया पर जिक्र किया है। अमीषा ने ट्वीट करते हुए लिखा, फिल्म का प्रोडक्शन निर्देशक अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ने संभाला था, लेकिन फिल्म से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और ना जाने कितने ही कर्मचारियों को प्रोडक्शन हाउस ने उनकी सैलरी नहीं दी है।
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें- Jee Le Zara: 'जी ले जरा' से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता साफ! अब आलिया और कटरीना संग नजर आ सकती हैं यह अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीषा ने जी स्टूडियो को कहा शुक्रिया
अमीषा ने आगे लिखा, इन सभी को सैलरी के अलावा रहने की जगह, शूट के आखिरी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक ट्रांसपोर्ट से लेकर फूड बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही कुछ कलाकारों और क्रू मेंबर्स को कार तक नहीं दी गई, जिससे वह फंसे रह गए। लेकिन फिर से जी स्टूडियोज ने अनिल शर्मा द्वारा पैदा की गई इन परेशानियों का समाधान किया।' इसके बाद अमीषा पटेल ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जी स्टूडियोज को दिल से शुक्रिया कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed