फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Actor Irrfan Khan Death Latest News Updates Today

Irrfan Khan Death: भावप्रवण अभिनेता इरफान खान का निधन, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी सांस

Wed, 29 Apr 2020 01:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Apr 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Irrfan Khan Death Latest News Updates Today
बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अब निर्देशक शूजित सरकार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को अस्पताल से इस बात की जानकारी सामने आई थी कि इरफान खान की हालत आंतों में दर्द और सूजन के कारण थोड़ी बिगड़ गई थी। इसके साथ ही अभिनेता को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। इसके साथ ही ये भी बताया जा रहा था कि अभिनेता की तबीयत में पहले से सुधार है। इस बीच अब शूजित सरकार ने इस बात की जानकारी दी है कि बुधवार को अभिनेता का निधन हो गया है। वहीं फिल्म अंग्रेजी मीडियम की टीम ने भी अमर उजाला से बातचीत में इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूजित सरकार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' मेरे दोस्त इरफान, आपने लड़े और खूब लड़े, मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा। हम दोबारा जरूर मिलेंगे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिवार को इस सदमे को सहने की शक्ति।' शूजित में अपने ट्वीट में इरफान खान की पत्नी सुतापा और बाबिल का भी जिक्र किया है। शूजित ने अपने ट्वीट के आखिर में इरफान खान को सलाम भी कहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed