{"_id":"6983817baf55fc88de0cba7f","slug":"actor-govinda-waiting-for-right-script-likely-to-make-big-announcement-actor-manager-says-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जल्द बड़ा एलान कर सकते हैं गोविंदा, एक्टर के मैनेजर का खुलासा; कहा- 'सही स्क्रिप्ट का कर रहे इंतजार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द बड़ा एलान कर सकते हैं गोविंदा, एक्टर के मैनेजर का खुलासा; कहा- 'सही स्क्रिप्ट का कर रहे इंतजार'
Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
सार
Actor Govinda: गोविंदा को स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार उनके प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। चीची जल्द कोई बड़ा एलान कर सकते हैं। वे सही स्क्रिप्ट के इंतजार में हैं। ऐसा उनके मैनेजर का कहना है।
विज्ञापन
गोविंदा
- फोटो : X
विस्तार
अभिनेता गोविंदा के प्रशंसक उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं। जल्द उनका यह इंतजार पूरा हो सकता है। गोविंदा कई ऑफर्स पर विचार करने में व्यस्त हैं। सही प्रोजेक्ट चुनने के लिए समय ले रहे हैं। एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा के करियर ग्राफ के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए कहा कि उनके काम में कोई गिरावट नहीं आई है।
विज्ञापन
कई निर्माता और एक्टर दे रहे ऑफर
शशि सिन्हा ने आगे बताया, 'कई प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिससे वह बिजी हैं। एक समय था, जब गोविंदा एक साल में करोड़ों के प्रोजेक्ट छोड़ देते थे। आज अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती, तो कोई बात नहीं। यह अलग बात है। कई प्रोड्यूसर और एक्टर भी उन्हें ऑफर दे रहे हैं, भले ही हाल के दिनों में उनकी कोई हिट फिल्म नहीं आई है। वह बस सही ऑफर का इंतजार कर रहे हैं'। शशि सिन्हा ने यह भी बताया कि गोविंदा अपने प्रोफेशन के हिस्से के तौर पर हाल के इवेंट्स में परफॉर्म कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में मनमुटाव की खबरों को बताया निराधार
उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा आने वाले दिनों में एक बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं। शशि सिन्हा ने गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच संभावित मनमुटाव की 'अफवाहों' पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनके और उनकी पत्नी के बीच कोई समस्या है। आप सुनीता जी या गोविंदा जी से पूछ सकते हैं। वह अपनी पत्नी और बच्चों का ख्याल रख रहे हैं। ये अफवाहें निराधार हैं'।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले गोविंदा ने तोड़ी थी चुप्पी
बता दें कि मैनेजर की तरफ से ऐसी टिप्पणी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच अपने खिलाफ 'साजिश' से बचाने के लिए भगवान से प्रार्थना करने के कुछ दिनों बाद हुई। एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने कहा, 'यह दौलत और शोहरत किसी को नहीं छोड़ती और इस तरह की 'साजिशें' सबके साथ नहीं होतीं। मैं एक बहुत मशहूर एक्टर को जानता हूं, जो इसका शिकार हुआ था और अब मैं हूं। हालांकि मैं उनके जितना बड़ा नहीं हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह मुझे इस समस्या से बचाएं और मैं अपने बच्चों की भलाई के लिए भी प्रार्थना करता हूं। बहुत संघर्ष रहा है'।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन