फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Director Anant Mahadevan did not like stree 2 Read what he said Details Inside

Anant Mahadevan: अनंत महादेवन को पसंद नहीं आई 'स्त्री 2', बोले- क्या सोचकर ये फिल्म लिखी?

Sat, 16 Nov 2024 10:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Nov 2024 10:28 PM IST
सार

अनंत महादेवन अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक बातचीत में उन्होंने स्त्री 2 को लेकर बहुत सी बातें कही थी। अब सोशल मीडिया पर इस साक्षात्कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Actor Director Anant Mahadevan did not like stree 2 Read what he said Details Inside
अनंत महादेव, स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

स्त्री 2 इस साल की अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। हिंदी भाषा में यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़कर इस फिल्म ने यह मुकाम हासिल किया है। 

विज्ञापन

Govinda: महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, वापस मुंबई लौटे

विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आई थी स्त्री 2

स्त्री 2 को दर्शकों के साथ समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म में लोगों को हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का काफी पसंद आया था। यही वजह है कि दो महीने से ज्यादा समय तक यह फिल्म सिनेमाघरों  में टिकी रही। हालांकि, बॉलीवुड के एक निर्दशक ऐसे भी हैं, जिन्हें यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम से पहले टीम ने बढ़ाई उत्सुकता, जारी हुआ अभिनेता का दमदार पोस्टर


अनंत महादेवन ने की फिल्म की आलोचना

अभिनेता से निर्देशक बने अनंत महादेव ने हाल ही में एक बातचीत में स्त्री 2 की जमकर आलोचना की। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर अब जाकर सुर्खियां बटोर रहा है। स्त्री 2 के बारे में पूछे जाने पर अनंत महादेवन ने कहा, "मेरा सवाल है, क्यों? क्या सोचकर आपने ये फिल्म लिखी। बनाना तो दूसरी बात है।"
Akon: 'छम्मक छल्लो' पर एकॉन ने दी शानदार प्रस्तुति, गाना सुनकर झूम उठे फैंस


कलाकारों का किया बचाव

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में अभिनेताओं को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। अनंत ने कहा, "इस फिल्म में आज के समय के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। फिल्म में श्रद्धा ठीक थीं। उन्होंने ग्लैमर कंटेंट दिया। उनके बारे में रहस्य था और यह ठीक था। आप फिल्म के लिए अभिनेताओं को दोष नहीं दे सकते।" इस बातचीत में उन्होंने राजकुमार राव के साथ एक फिल्म में काम करने की भी इच्छा जाहिर की। 
Abhishek Bachchan: कभी हत्यारा, तो कभी देसी नेता बनकर, अभिषेक ने दिखाए अदाकारी के अलग-अलग रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed