फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Aamir Khan Son Junaid Khan Say Things Not work out For Film Laal Singh Chaddha Laapataa Ladies

Junaid Khan: आमिर खान की फिल्मों से डेब्यू करते बेटे जुनैद खान, फिर क्यों नहीं बन सकी बात?

Sun, 05 Jan 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

हाल ही में आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने बताया कि वह आमिर खान की दो बड़ी और मशहूर फिल्मों से डेब्यू कर सकते थे, लेकिन ये मौका उनके हाथ से निकल गया। ऐसा ना हो पाने का कारण भी जुनैद ने बताया।

विज्ञापन
Actor Aamir Khan Son Junaid Khan Say Things Not work out For Film Laal Singh Chaddha Laapataa Ladies
जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों आमिर खान के बेटे जुनैद खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, इसमें वह खुशी कपूर के साथ नजर आएंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर, पिता आमिर खान और उनकी फिल्मों से जुड़ी खास बातें साझा कीं। साथ ही ये भी बताया आमिर खान की दो फिल्मों के जरिए उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिल सकता था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।  

विज्ञापन

पहला मौका ना मिलने का कारण 
विक्की ललवानी के यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में जुनैद खान ने बताया कि उन्होंने अपने पिता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए ऑडिशन दिया था, आखिर में बात नहीं बनी। जुनैद खान बताते हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में उनका सेलेक्शन इसलिए नहीं हुआ क्योंकि फिल्म का बजट ज्यादा था, इसलिए किसी बड़े स्टार की जरूरत थी। नए एक्टर को लेकर फिल्म बनाना महंगा सौदा होता। यही कारण रहा कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में जुनैद काम नहीं कर सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bollywood Fresh Pairs: श्रीदेवी की बेटी के साथ नजर आएंगे आमिर के बेटे, 2025 में पहली बार साथ दिखेंगे ये सेलेब

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा अवसर भी हाथ से निकला 
फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए भी जुनैद का ऑडिशन हुआ, लेकिन बाद में स्पर्श श्रीवास्तव को चुन लिया गया। जुनैद मानते हैं कि स्पर्श ने लापता लेडीज में बहुत अच्छा काम किया है। इस फिल्म को जुनैद की सौतेली मां और आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने निर्देशित किया है। जुनैद और किरण राव के रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं। जुनैद, किरण राव का बहुत सम्मान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:Loveyapa: 'लवयापा' का टाइटल ट्रैक रिलीज, सोशल मीडिया की दुनिया में खुशी कपूर पर प्यार बरसाते दिखे जुनैद खान 

 

विज्ञापन

Actor Aamir Khan Son Junaid Khan Say Things Not work out For Film Laal Singh Chaddha Laapataa Ladies
फिल्म 'लवयापा' का नया गाना - फोटो : यूट्यूब

अब लवयापा से काफी उम्मीद 
अगले महीने जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज होगी। इस फिल्म में नए जमाने के हिसाब से रिलेशनशिप को दिखाया जाएगा। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। वैसे साल 2024 में जुनैद खान फिल्म ‘महाराज’ में भी नजर आए थे, यह उनकी डेब्यू फिल्म रही, लेकिन इसे ओटीटी पर रिलीज होने का मौका मिला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed