फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AAP Politician Kumar Vishwas Shot For 'The Kapil Sharma Show' Shayar Special Episode

कपिल शर्मा के शो में पहुंचे 'आप' नेता कुमार विश्वास

Fri, 30 Jun 2017 12:17 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 30 Jun 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
AAP Politician Kumar Vishwas Shot For 'The Kapil Sharma Show' Shayar Special Episode
कपिल शर्मा, कुमार विश्वास
द कपिल शर्मा शो के मंच से दो बड़ी खबरें एक साथ आई हैं। पहली तो यह कि शो छोड़ कर जा चुके चंदन प्रभाकर शो पर वापस लौट चुके हैं। दूसरी बड़ी खबर यह है कि दुनिया भर मे हिन्दी कविता के ब्रांड का सबसे बड़ा नाम, यानि डॉ कुमार विश्वास खुद अगले एपिसोड में इस शो के मेहमान होंगे। कपिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के एक सूत्र ने बताया कि शायर स्पेशल एपिसोड के लिए पिछले हफ्ते डॉ कुमार विश्वास की मंजूरी मिली और 24 जून को यह एपिसोड शूट कर लिया गया। यह एपिसोड इस शनिवार 1 जुलाई को प्रसारित किया जाएगा। इस एपिसोड में कुमार विश्वास के साथ शायर राहत इंदौरी और शायरा शबीना अदीब भी होंगे। 
विज्ञापन


मार्च में कपिल शर्मा और शो के कलाकार सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद के बाद ग्रोवर समेत अली असगर और चंदन प्रभाकर शो से बाहर निकल गए थे। इस हफ्ते चंदन शो पर वापस आए हैं और कपिल ने चंदन का सेट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस एपिसोड के प्रोमो में कपिल और चंदन हवाई जहाज में हुई उस घटना का भी हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र करते नजर आ रहे हैं जिसके बाद ग्रोवर कपिल का साथ छोड़ गए थे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ डॉ कुमार विश्वास का अंततः इस शो पर मेहमान के रूप में आना एक बड़ी खबर है। विवाद के बाद पिछले कई हफ़्तों से यह शो टीआरपी के लिए स्ट्रगल कर रहा है। सूत्र ने बताया कि शायर स्पेशल एपिसोड के लिए चैनल पिछले कई हफ्तों से डॉ कुमार विश्वास के ऑफिस से संपर्क में था। अंततः 24 जून को यह एपिसोड शूट हुआ। चूंकि एक कवि होने के अलावा डॉ कुमार विश्वास राजनीति में भी खासा मुकाम रखते हैं, इस एपिसोड में शायरी और हंसी-मजाक के अलावा राजनीतिक खींच-तान भी देखने को मिल सकती है। प्रोमो में कपिल यह कहते हुए नजर भी आ रहे हैं कि, 'पिछले हफ्ते इस शो में परेश रावल आए थे जो भाजपा से हैं, कांग्रेस (सिद्धू) तो हर एपिसोड में उनके सामने होते हैं, लेकिन इस बार 'आप' (आम आदमी पार्टी) इस एपिसोड में आए हैं, तो इस लिहाज से मेरा सभी पार्टी के लोगों के साथ उठना-बैठना हो गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


एपिसोड में कितना ठहाका होगा, कितनी शायरी होगी और कितनी सियासत होगी यह तो शनिवार को ही पता चलेगा लेकिन इतना तो तय है कि डॉ कुमार विश्वास और कपिल शर्मा, दोनों से उनके फैन जिस सवाल को पिछले कई महीनों से पूछ रहे थे, वो शनिवार 1 जुलाई को पूरा होने जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed