फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan says Pritam Pyaare star and son Junaid Khan has not allowed to buy a car for him

Aamir Khan: जुनैद ने नहीं दी पिता आमिर को कार लेने की इजाजत, बोले- सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना है पसंद

Wed, 11 Oct 2023 01:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Oct 2023 01:02 PM IST
सार

अब इसी बीच आमिर ने अपने बेटे को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है और एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके बेटे जुनैद को फ्लाइट से ज्यादा ट्रेन से जाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Aamir Khan says Pritam Pyaare star and son Junaid Khan has not allowed to buy a car for him
आमिर खान और जुनैद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आमिर खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोरते हैं। हालांकि, आमिर ने पिछले काफी दिनों से हिंदी सिनेमा से दूरी बना ली है और फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच आमिर ने अपने बेटे को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है और एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके बेटे जुनैद को फ्लाइट से ज्यादा ट्रेन से जाना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

 ‘प्रीतम प्यारे’ से बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करेंगे जुनैद
अभिनेता आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनका बेटा  ‘प्रीतम प्यारे’ से बॉलीवुड में बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में आमिर के कैमियो भूमिका निभाने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म निर्माता के रूप में जुनैद की शुरुआत आमिर के लिए एक बड़ी राहत है, जो एक समय अपने बेटे को लेकर चिंतित थे।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मिशन रानीगंज को बताया अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बोले- खराब प्रदर्शन से...

विज्ञापन
विज्ञापन

जुनैद को फ्लाइट में सफर करने से ज्यादा ट्रेन में सफर करने में आता है मजा

 अभिनेता ने एक नए साक्षात्कार में जुनैद के बारे में बात की और बताया कि उनके बेटे के पास कार नहीं है और वह सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। आमिर ने अपने बेटे जुनैद को एक तरह का स्कूली छात्र बताया, जो सब कुछ जानता है और हमेशा कक्षा में टॉप करता है, लेकिन अलग-थलग रहता है और शायद ही कभी लोगों से बात करता है। अभिनेता ने खुलासा किया कि जुनैद को फ्लाइट में सफर करने से ज्यादा ट्रेन में सफर करने में मजा आता है।

Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मिशन रानीगंज को बताया अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बोले- खराब प्रदर्शन से...

विज्ञापन

जुनैद ने थिएटर की दुनिया को दिए हैं छह साल

आमिर ने कहा, 'एक इंसान के तौर पर वह थोड़े अलग हैं।'' अभिनेता ने बताया कि जुनैद का अलग रहने का स्वभाव आमिर और रीना के लिए चिंता का विषय था, जब तक कि वह कॉलेज में रोट्रैक्ट क्लब में शामिल नहीं हो गए और लोगों से मिलना-जुलना शुरू नहीं कर दिया। हालांकि, अभिनेता ने खुलासा किया कि एक चीज जो नहीं बदली है। वह है जुनैद को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की जरूरत है। बता दें कि सिनेमा में एंटर करने से पहले, जुनैद खान ने थिएटर की दुनिया को छह साल दिए हैं। उन्होंने अगस्त 2017 में निर्देशक क्वासर ठाकोर पदमसी की 'बर्टोल्ट ब्रेख्त की मदर करेज एंड हर चिल्ड्रन' की प्रस्तुति के साथ अपनी जर्नी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed