{"_id":"64e445dfc5f534f11b0f8bd5","slug":"aamir-khan-ex-2-wives-reena-dutta-kiran-rao-spotted-together-in-mansoor-khan-book-launch-event-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amir Khan: दोनों एक्स वाइफ के साथ बुक लॉन्च में दिखे आमिर खान, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'ये कैसी सौतन है'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amir Khan: दोनों एक्स वाइफ के साथ बुक लॉन्च में दिखे आमिर खान, बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'ये कैसी सौतन है'
Tue, 22 Aug 2023 12:20 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:20 PM IST
सार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता को साथ में स्पॉट किया गया।
विज्ञापन
आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भले ही अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। लेकिन इसके बावजूद वह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता को साथ में स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल आमिर खान के भाई मंसूर खान की बुक वन: द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ का लॉन्च इवेंट था। इस दौरान उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता को साथ में देखा गया। इवेंट में दोनों एकसाथ हंसती हुई नजर आईं। इतना ही नहीं उन्होंने पैपराजी को भी जमकर पोज दिए। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रीना दत्ता, किरण राव
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों के लुक की बात करें तो रीना दत्ता ब्लू एंड व्हाइट लाइन्स वाली ड्रेस पहने नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर ईयररिंग्स पहने हुए थे जो कि बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं किरण राव सी ग्रीन कलर के आउटफिट के साथ ब्लू जैकेट पहने दिखीं। दोनों अपने इस सिंपल अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। सोशल मीडिया पर फिलहाल दोनों का बेहतरीन बॉन्ड देखकर फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आमिर ने 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता से शादी की। वे दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम जुनैद और बेटी का नाम इरा है। 16 साल साथ रहने के बाद साल 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया था। 28 दिसंबर 2005 को आमिर खान ने किरण राव से शादी की। लेकिन जुलाई 2021 में, इस कपल ने तलाक का ऐलान किया था। हालांकि आमिर खान आज भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।
यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल नहीं थीं अनिल शर्मा की पहली पसंद, ‘गदर’ के निर्माता ने किए और भी दिलचस्प खुलासे
यह भी पढ़ें: अमीषा पटेल नहीं थीं अनिल शर्मा की पहली पसंद, ‘गदर’ के निर्माता ने किए और भी दिलचस्प खुलासे