फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan And Kiran Rao Danced Together On Sets Of Laal Singh Chaddha In Ladakh Video Goes Viral

लाल सिंह चड्ढा: तलाक के बाद साथ में थिरकते नजर आए आमिर-किरण, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 15 Jul 2021 06:39 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

  • लद्दाख में लाल सिंह चड्ढा के सेट पर आमिर खान और किरण राव साथ में डांस करते हुए आए नजर।
  • आमिर-किरण ने ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर वहां का लोक नृत्य किया।
  • इसी महीने आमिर-किरण ने तलाक का किया था एलान।

विज्ञापन
Aamir Khan And Kiran Rao Danced Together On Sets Of Laal Singh Chaddha In Ladakh Video Goes Viral
आमिर खान-किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अभिनेता आमिर खान ने पिछले दिनों किरण राव के साथ तलाक की घोषणा की थी। इसके बाद से ही लगातार आमिर और किरण सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके बाद आमिर-किरण की साथ में एक फोटो वायरल हुई थी और अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में आमिर-किरण साथ में नजर आ रहे हैं और डांस कर रहे हैं। फैंस आमिर-किरण का ये वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें, इस वीडियो में किरण और आमिर लद्दाख में 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर वहां के ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर लद्दाख का लोक नृत्य करते दिख रहे हैं। इस डांस फॉर्म को 'शोंडोल नृत्य' कहते हैं। इसे लद्दाख के शाही डांस के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aamir Khan Azerbaijan (@aamir.khan_azerbaijan)



आमिर खान और फिल्म की निर्माता किरण राव 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट पर लद्दाख की पारंपरिक पोशाक पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आमिर खान ने रेड कलर की ड्रेस के साथ ब्लू टोपी लगाए हुए हैं, तो वहीं किरण पिंक कलर की ड्रेस के साथ ग्रीन टोपी पहनी हुई दिख रही हैं। 

Aamir Khan And Kiran Rao Danced Together On Sets Of Laal Singh Chaddha In Ladakh Video Goes Viral
कारगिल में चैतन्य अक्किनेनी, आमिर खान और किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी अहम किरदार में नजर आएंगी। आमिर और करीना की जोड़ी इससे पहले '3 इडियट्स' में साथ दिख चुकी है। लाल सिंह चड्ढा का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

Aamir Khan And Kiran Rao Danced Together On Sets Of Laal Singh Chaddha In Ladakh Video Goes Viral
आमिर खान, किरण राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आमिर खान और किरण राव ने इस महीने की शुरुआत में एक-दूसरे से तलाक लेने की घोषणा की है। कपल करीब 15 साल से साथ थे। आमिर और किरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इन खूबसूरत 15 सालों में हमने एक-दूसरे के साथ उम्रभर का अनुभव, अच्छे पल और हंसना-खिलखिलाना हासिल किया है। हमारी रिलेशनशिप में सिर्फ भरोसा, सम्मान और प्यार था। अब हम अपने जीवन में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। पति-पत्नी के तौर पर नही, लेकिन माता-पिता और परिवार के तौर पर।'

कपल ने आगे लिखा था, 'हम अपने बेटे आजाद के लिए हम समर्पित माता-पिता रहेंगे, जिसे हम साथ में पालेंगे और बड़ा करेंगे। हम अपनी फिल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते रहेंगे, जिनके लिए हम दोनों ही पैशनेट हैं। हमारे परिवार और दोस्तों का बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें समझा और सपोर्ट किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed