सालगिरह पर बोले राज कपूर के नाती आदर जैन, ‘कोरोना काल ने बदल दिया कहानी कहने का अंदाज’
- राज कपूर के नाती आदर जैन आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं।
- सालगिरह के मौके पर आदर ने कहा, 'वर्ष 2020 और 2021 में फिल्ममेंकिग और स्टोरीटेलिंग का स्तर काफी ऊपर उठा है और पहले की तुलना में इसमें बदलाव आया है। आने वाले समय को लेकर मैं काफी ज्यादा उत्सुक हूं।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन राज कपूर के नाती आदर जैन अपनी पिछली फिल्म ‘हैलो चार्ली’ को डिजिटल दुनिया में मिली चर्चा से काफी खुशी मिली है। आदर ऐसे दौर में काम करते हुए बेहद उत्साहित हैं जिसमें कंटेंट की क्वालिटी पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। आदर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘कैदी बैंड’ में भी अपने अभिनय कौशल से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। परफॉर्मर के तौर पर वह खुद को एक दायरे में बांधना नहीं चाहते और अलग-अलग तरह के किरदारों और सिनेश्रेणियों में हाथ आजमाना चाहते हैं।
27 साल के हो रहे आदर अपना जन्मदिन मनाने मुंबई से बाहर जा रहे हैं। अपने जन्मदिन पर आदर कहते हैं, “एक्टर्स के लिये सही मायने में बहुत ही अच्छा समय चल रहा है। वर्ष 2020 और 2021 में फिल्ममेंकिग और स्टोरीटेलिंग का स्तर काफी ऊपर उठा है और पहले की तुलना में इसमें बदलाव आया है। मुझे ऐसा लगता है कि किसी भी एक्टर को एक ही दायरे में बंधकर नहीं रहना चाहिए। आने वाले समय को लेकर मैं काफी ज्यादा उत्सुक हूं। सिनेमा का स्वरूप लगातार बदल रहा है और मैं इस लहर के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं।‘’
आदर ने अपनी अगली फिल्मों को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं, “निश्चित तौर पर यह फिल्मों के लिये बहुत ही अच्छा समय है और मैं खुद को एक दायरे में बांधना नहीं चाहता है जैसे कि कॉमेडी या फिर कोई सिनेश्रेणी। मुझे एक से दूसरे प्रोजेक्ट में जाना अच्छा लगता है और सबसे जरूरी बात कि मैं अपने दिल की सुनता हूं। मुझे अपनी पिछली फिल्म में कॉमेडी करके काफी मजा आया। यह एक ऐसी श्रेणी है जो मुझे पसंद है लेकिन मुझे ऐसी भूमिकाओं की तलाश है जिससे मुझे लगातार चुनौतियां मिलती रहें। साथ ही एक एक्टर और इंसान के तौर पर मुझमें बदलाव लेकर आये।‘
आदर अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ गुरुवार को अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी में हैं। वह कहते हैं, “मेरा एक करीबी दोस्त है जो कि मुझे और मेरे बाकी करीबी दोस्तों को मुंबई से बाहर लेकर जा रहा है। मैंने काफी लंबे समय से ब्रेक नहीं लिया है और अपने दोस्तों के साथ वक्त नहीं बिताया है। इसलिये, ये सेलिब्रेशन वाकई खास और मस्ती से भरपूर होने वाला है।‘