फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   'Aa Gaya Hero' actor Govinda says he discoverd Sonali Bendre

गोविंदा बोले, 'सोनाली बेंद्रे मेरी खोज हैं, मैं उन्हें फिल्मों में लाया'

Thu, 02 Mar 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर Updated Thu, 02 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
'Aa Gaya Hero' actor Govinda says he discoverd Sonali Bendre
एक्टर गोविंदा इन दिनों सिर्फ अपनी कमबैक फिल्म को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं बल्कि इतने दिनों वो जो बड़े बड़े खुलासे कर रहे हैं, बयान दे रहे हैं, उनसे भी गोविंदा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा ऐसा है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक उठेंगे।

गोविंदा हाल ही में एक मराठी कॉमेडी शो में पहुंचे और यहा उन्होंने बताया कि सोनाली बेंद्रे उनकी खोज हैं और उन्हीं की बदौलत सोनाली को फिल्मों में ब्रेक मिला। गोविंदा ने कहा कि एक दिन वो कहीं जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने सोनाली बेंद्रे को रिक्शे से उतरते हुए देखा और सोनाली उतरकर उनके पास आईं और अपना परिचय दिया।
विज्ञापन


इसके आगे गोविंदा ने कहा, ' आप बहुत खूबसूरत हैं। आप हीरोइन बनना चाहती हैं ? आ जाइए सेट पर...आज आप काम करेंगी मेरे साथ।'

'Aa Gaya Hero' actor Govinda says he discoverd Sonali Bendre
गोविंदा के मुताबिक सोनाली बेंद्रे को वो फिल्मों में लेकर आए जबकि सोनाली बेंद्रे के करीबी और जानकारों ने गोविंदा की बातों का खंडन किया है और कहा कि सोनाली ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सोहेल खान अपनी फिल्म के जरिए लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सोनाली बेंद्रे ने महेश भट्ट की फिल्म 'नाराज' से डेब्यू किया जिसमें सोहेल खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री लीड रोल में थे।

लेकिन सोनाली की फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी डेब्यू फिल्म 'आग' थी जिसमें गोविंदा सोनाली के हीरो थे। ये फिल्म फ्लॉप रही और इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सोनाली की फिल्म 'नाराज' आई थी। तो क्या वाकई सोनाली बेंद्रे गोविंदा की खोज हैं ?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed