{"_id":"58b7a9e84f1c1b965e832a51","slug":"aa-gaya-hero-actor-govinda-says-he-discoverd-sonali-bendre","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोविंदा बोले, 'सोनाली बेंद्रे मेरी खोज हैं, मैं उन्हें फिल्मों में लाया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा बोले, 'सोनाली बेंद्रे मेरी खोज हैं, मैं उन्हें फिल्मों में लाया'
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर गोविंदा इन दिनों सिर्फ अपनी कमबैक फिल्म को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं बल्कि इतने दिनों वो जो बड़े बड़े खुलासे कर रहे हैं, बयान दे रहे हैं, उनसे भी गोविंदा खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
लेकिन अब हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। ये खुलासा ऐसा है जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक उठेंगे।
गोविंदा हाल ही में एक मराठी कॉमेडी शो में पहुंचे और यहा उन्होंने बताया कि सोनाली बेंद्रे उनकी खोज हैं और उन्हीं की बदौलत सोनाली को फिल्मों में ब्रेक मिला। गोविंदा ने कहा कि एक दिन वो कहीं जा रहे थे और रास्ते में उन्होंने सोनाली बेंद्रे को रिक्शे से उतरते हुए देखा और सोनाली उतरकर उनके पास आईं और अपना परिचय दिया।
इसके आगे गोविंदा ने कहा, ' आप बहुत खूबसूरत हैं। आप हीरोइन बनना चाहती हैं ? आ जाइए सेट पर...आज आप काम करेंगी मेरे साथ।'

गोविंदा के मुताबिक सोनाली बेंद्रे को वो फिल्मों में लेकर आए जबकि सोनाली बेंद्रे के करीबी और जानकारों ने गोविंदा की बातों का खंडन किया है और कहा कि सोनाली ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें सोहेल खान अपनी फिल्म के जरिए लॉन्च करना चाहते थे लेकिन सोनाली बेंद्रे ने महेश भट्ट की फिल्म 'नाराज' से डेब्यू किया जिसमें सोहेल खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री लीड रोल में थे।
लेकिन सोनाली की फिल्मों पर नजर डालें तो उनकी डेब्यू फिल्म 'आग' थी जिसमें गोविंदा सोनाली के हीरो थे। ये फिल्म फ्लॉप रही और इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सोनाली की फिल्म 'नाराज' आई थी। तो क्या वाकई सोनाली बेंद्रे गोविंदा की खोज हैं ?