Jawan: किंग खान की फिल्म 'जवान' का धमाकेदार प्रीव्यू हुआ रिलीज, एक्शन अवतार में शाहरुख ने जीता फैंस का दिल
पिछले दिनों खबर आ रही थी कि फिल्म का टीजर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि टीजर से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। फैंस के लिए मेकर्स ने 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया गया है।
विस्तार
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। पठान की सफलता के बाद शाहरुख के फैंस काफी दिनों से जवान के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आ रही थी कि फिल्म का टीजर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि टीजर से पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। फैंस के लिए मेकर्स ने 'जवान' का प्रीव्यू रिलीज किया गया है।
जवान के मेकर्स ने फिल्म का प्रीव्यू रिलीज कर के हर किसी को काफी एक्साइटेड कर दिया है। इस प्रीव्यू को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में शाहरुख का किरदार काफी खूंखार होने वाला है। शाहरुख पठान के बाद एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यानी की स्क्रीन पर एक बार फिर किंग खान के फैंस को उनका एक्शन स्टंट देखने को मिलेगा।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन-सैयामी की 'घूमर' का मेलबर्न में होगा प्रीमियर, शबाना आजमी रहेंगी उपस्थित
शाहरुख के डायलॉग ने मचाई खलबली
गौरतलब है कि फिल्म के पोस्टर ने पहले से ही खलबली मचा रखी थी। पोस्टर में शाहरुख पूरी तरह से बैंडेज और पट्टियों में लिपटे नजर आए थे और अब प्रीव्यू ने धमाल मचा दिया है। फिल्म के प्रीव्यू में अभिनेता के कुछ दमदार डायलॉग भी सुनने को मिल रहा है। प्रीव्यू में अभिनेता बोलते नजर आ रहे हैं कि 'जब मैं विलेन बनता हूं ना, तो मेरे सामने कोई हीरो टिक नहीं पाता है।' शाहरुख का यह डायलॉग उनके फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है।
Manushi Chhillar: 'सम्राट पृथ्वीराज' के फ्लॉप होने पर मानुषी ने खुलकर की बात, कहा- मुझे जो चाहिए था वह मिल गया
बता दें कि 'जवान' का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले हो रहा है। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा भी मुख्य किरदारों में दिखाई देगें।