फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   68th national film awards announcement list of best film best actor best actress

68 National Film Award: आज होगी 68वें फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ये फिल्में मार सकती हैं बाजी!

Fri, 22 Jul 2022 02:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Jul 2022 02:08 PM IST
सार

सूचना प्रसारण मंत्रालय की तरफ से आज शाम को 68वें फिल्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की जाएगी। इस साल अवॉर्ड की दावेदारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी 'शेरशाह' शामिल है। 
 

विज्ञापन
68th national film awards announcement list of best film best actor best actress
नेशनल फिल्म अवॉर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत के सम्मानित पुरस्कारों में से एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार शाम 4 बजे की जाएगी। 68वें फिल्म पुरस्कारों की सूची सूचना प्रसारण मंत्रालय जारी करेगा। हर साल की तरह इस साल भी कई फिल्में और अभिनेता इस पुरस्कार की श्रेणी में शामिल हैं। इसका लाइव प्रसारण पीआईबी के सोशल मीडिया हैंडल पर किया जाएगा। 

विज्ञापन

ये फिल्में जीत सकती हैं अवॉर्ड
68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की बात करें तो इस बार बेस्ट बंगाली फिल्म, बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट कन्नड़ फिल्म, बेस्ट मराठी फिल्म, बेस्ट मणिपुरी फिल्म, बेस्ट ओडिया फिल्म, बेस्ट पंजाबी फिल्म, बेस्ट तमिल, बेस्ट तेलुगू, बेस्ट छत्तीसगढ़ी, हरियाणवी, खासी, मिसिंग, पनिया, तुलु भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए इस साल दावेदारी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी 'शेरशाह' शामिल है। इस फिल्म को ऑडियंस ने बहुत सराहा था। इसके अलावा विक्की कौशल की 'सरदार उधम सिंह' और अजय देवगन की 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का नाम सामने आ रहा है। वहीं पुष्पा भी इस लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में इस फिल्म को मिला था पुरस्कार
पिछले साल की बात करें तो 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार बेस्ट अक्टर का अवॉर्ड मनोज वाजपेयी को फिल्म ‘भोसले’ के लिए दिया गया था। साउथ के सुपरस्टार एक्टर धनुष को फिल्म ‘असुरन’ के लिए भी ये अवॉर्ड मिला था। पिछले साल बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को मिला था। 

विज्ञापन

इन सितारों ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड 
वहीं अगर हम उन कलाकारों की बात करें जिनके पास सबसे ज्यादा नेशनल फिल्म अवॉर्ड हैं तो उनमें सबसे पहला नाम शबाना आजमी का है। उन्होंन पांच नेशनल फिल्म अवॉर्ड अंकुर, अर्थ, खंडहर, पार और गॉडमदर के लिए जीते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ के पास चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड, कंगना रणौत के पास चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और तीन बार नेशनल अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में कमल हासन, नाना पाटेकर, मिथुन चक्रवर्ती और नसीरुद्दीन शाह का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed