फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   51st IFFI will be awarding Gully Boy Super 30 Badhaai Ho many other Hindi feature films under Indian Panorama

पैनोरोमा की फिल्मों की लिस्ट पर सोशल मीडिया में हंगामा, कंगना की फिल्म का नाम शामिल न होने से आहत दिखे लोग

Wed, 21 Oct 2020 06:17 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 21 Oct 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
51st IFFI will be awarding Gully Boy Super 30 Badhaai Ho many other Hindi feature films under Indian Panorama
हिंदी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में दिखाई गई 26 फीचर फिल्मों और 15 वृत्त चित्रों को पुरस्कृत किए जाने की आधिकारिक सूचना सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जारी कर दी है। इस सूची में पिछले दो साल में रिलीज हुई कई बेहतरीन फिल्मों में के नाम हैं जिन्हें सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया गया है। लेकिन, सरकार की तरफ से जारी की गई इस सूची पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थकों का कहना है कि कंगना रणौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का नाम इसमें होना चाहिए था।

विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी की गई सूची में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली ब्वॉय', ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30', आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता की फिल्म 'बधाई हो', विकी कौशल की फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक', प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परीक्षा' समेत विभिन्न भारतीय भाषाओं की कुल 26 फीचर फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा 15 वृत्तचित्रों (डॉक्यूमेंट्री) को भी सम्मानित किए जाने की सूचना इसमें दी गई है।

विज्ञापन

51st IFFI will be awarding Gully Boy Super 30 Badhaai Ho many other Hindi feature films under Indian Panorama
मणिकर्णिका - फोटो : फाइल फोटो

सरकार ने यह सूची बीते मंगलवार को ही जारी की है। फिल्मों के नाम सामने आते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद देश में जिस तरह का माहौल फिल्मों के प्रति बना है, उस हिसाब से सबसे ज्यादा उन फिल्मों को ही कोसा जा रहा है जिनमें बड़े कलाकार या फिर उनके बच्चे काम कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इस सूची में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' को भी होना चाहिए था। कुछ उपभोक्ता मानते हैं कि वह फिल्म इस सूची में होने के काबिल है क्योंकि लोग उससे बहुत कुछ सीखते हैं।

अभिनेत्री कंगना रणौत के प्रशंसक उनके लिए भी आवाज उठा रहे हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि इस फिल्म को भी इस सूची में जगह मिलनी चाहिए। आखिर कंगना ने देश का गौरव रही मणिकर्णिका के जीवन पर आधारित फिल्म बनाई है। वहीं, इस सूची में शामिल जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' को लोग गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस फिल्म में ऐसा कोई कुछ खास नहीं है जिससे इसको राष्ट्रीय पुरस्कार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed