फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   30 years of hum hain rahi pyar ke navneet nishan reveals she kissed aamir khan whole day for a scene

Navneet Nishan: आमिर खान को पूरा दिन किस करती रही थीं नवनीत निशान, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Sun, 23 Jul 2023 10:38 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

आमिर खान और जूही चावला स्टारर मूवी हम हैं राही प्यार के को पूरे 30 साल हो गए हैं। इस मौके पर मूवी में माया के किरदार में नजर आईं नवनीत निशान ने एक यादगार पल शेयर किया। 

विज्ञापन
30 years of hum hain rahi pyar ke navneet nishan reveals she kissed aamir khan whole day for a scene
हम हैं राही प्यार के - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने इंडस्ट्री को से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। इन्हीं में से एक है हम हैं राही प्यार के'। फिल्म को रिलीज हुई 30 साल हो चुके हैं। लेकिन दर्शकों के दिलों में यह फिल्म आज भी धड़कती है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जूही चावला मुख्य किरदार में नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जिसमें 'कयामत से कयामत तक', 'लव लव लव', 'दौलत की जंग' और 'इश्क' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'हम हैं राही प्यार के' में आमिर और जूही चावला के अलावा एक और एक्ट्रेस नवनीत निशान थीं जिनका अहम रोल था। उनके किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया था।

विज्ञापन

माया के किरदार में दिखी थीं नवनीत
फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर नवनीत निशान ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। नवनीत ने फिल्म में माया का किरदार निभाया था, जो आमिर खान से शादी के लिए बेकरार रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका और आमिर का फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे बाद में हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 years of hum hain rahi pyar ke navneet nishan reveals she kissed aamir khan whole day for a scene
नवनीत निशान - फोटो : सोशल मीडिया

सीन कर दिया था एडिट
एक इंटरव्यू के दौरान नवनीत ने कहा, 'दुख की बात है कि एक क्यूट सीन था, जिसे बाद में एडिट कर दिया गया था। हमारी सगाई के बाद मैं आमिर खान के घर उसे पिक करने गई थी और मैंने उनके गाल पर किस किया था। जब मैंने उन्हें किस किया तो उनके गाल पर लिपस्टिक का निशान बन गया था। बाद में आमिर ने कहा, इसे ऐसे ही जारी रखना होगा।'

विज्ञापन

सात से आठ बार किया किस
उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए, उन्होंने मुझसे पूरा दिन अपने गाल पर करीब 7-8 बार किस करवाया। मैं घर आई और मैंने अपने दोस्तों को बताया कि मैंने पूरा दिन आमिर खान को किस किया। मेरी तो लॉटरी निकल गई।'

अंडे की गंध ने किया परेशान
नवनीत ने आगे बताया कि जब उन्हें पता लगा कि वह आमिर खान और जूही चावला जैसे बड़े सितारों के साथ मैं काम करने वाली हूं तो मैं काफी नर्वस हो गई थीं। इसी के साथ उन्होंने अंडे फेंकने वाले सीन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैं शाकाहारी हूं, और उस समय उसकी गंध मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

यह भी पढ़ें: अनन्या-आदित्य की डेटिंग की खबरों के बीच मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे ईशान, एक्स से ले रहे बदला!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed