फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ishaan Khatter Seen With Mystery Girl after his ex girlfriend Ananya Panday Spotted Aditya Dating Rumours

Ishaan Khatter: अनन्या-आदित्य की डेटिंग की खबरों के बीच मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे ईशान, एक्स से ले रहे बदला!

Sun, 23 Jul 2023 10:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 23 Jul 2023 10:17 PM IST
सार

लंबे समय के बाद पैपराजी को ईशान खट्टर की एक झलक देखने को मिली। इस वीकएंड पर ईशान खट्टर को अपनी बाइक पर शहर में घूमते फिरते देखा गया।

विज्ञापन
Ishaan Khatter Seen With Mystery Girl after his ex girlfriend Ananya Panday Spotted Aditya Dating Rumours
ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले काफी दिनों से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डेटिंग की अफवाहों से मीडिया गुलजार है। जहां अभी ये तथाकथित स्टार कपल छुट्टियां मनाकर वापस लौटा है, वहीं आज एक बार फिर अनन्या और आदित्य को एक साथ बारिश का लुत्फ उठाते देखा गया। अभी इन दोनों की डेटिंग की खबरें खत्म भी नहीं हुई थीं कि अनन्या के एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर की लव लाइफ को लेकर भी खबर आ रही है। दरअसल, ईशान खट्टर को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

विज्ञापन

मिस्ट्री वुमन के साथ स्पॉट हुए ईशान
लंबे समय के बाद पैपराजी को ईशान खट्टर की एक झलक देखने को मिली। इस वीकएंड पर ईशान खट्टर को अपनी बाइक पर शहर में घूमते फिरते देखा गया। लेकिन जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वह अभिनेता की बाइक पर बैठी एक मिस्ट्री वुमन थी। यह कहना मुश्किल होगा कि वह लड़की कौन थी क्योंकि दोनों ने  हेलमेट पहन रखा था। अनन्या और आदित्य का एक साथ वैकेशन मनाकर लौटना और इसके बाद ईशान का मिस्ट्री वुमेन से साथ स्पॉट होना, इन दोनों चीजों को फैंस आपस में जोड़ रहे हैं।  
विज्ञापन

Siddhartha Basu: केबीसी होस्टिंग पर शाहरुख-अमिताभ की तुलना को सिद्धार्थ बसु ने बताया गलत, समझाया कैसे हैं अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


अनन्या से बदला ले रहे ईशान?
ईशान, मिस्ट्री वुमन के साथ ऐसे समय में स्पॉट किए गए हैं, जब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे की आदित्य रॉय कपूर के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई ईशान की तस्वीरों पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ नेटिजन्स का कहना है कि अभिनेता रिबाउंड पीरियड पर हैं, वहीं अन्य लोगों का मानना है कि वह अनन्या से बदला लेना चाहते हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)



तीन साल तक रिश्ते में रहे अनन्या-ईशान
आपको बता दें कि महामारी पर आधारित फिल्म 'खाली पीली' की शूटिंग के दौरान ऐसी अफवाह थी कि ईशान खट्टर और अनन्या पांडे दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन फिर अचानक दोनों ने अपनी राहें जुदा कर ली थीं। दोनों के ब्रेकअप की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। माना जाता है कि अनन्या, ईशान के परिवार के बहुत करीब आ गई थीं, जिसमें भाई शाहिद कपूर और भाभी मीरा राजपूत भी शामिल थे।
Aahana Kumra: मुंबई की सड़कों की खराब स्थिति पर फूटा अहाना कुमरा का गुस्सा, एक्ट्रेस ने BMC को जमकर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed