फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   100 Years of Guru Dutt IFFM 2025 to honour cinema icon with special screenings of Pyaasa Kaagaz Ke Phool

100 Years of Guru Dutt: गुरु दत्त के 100वें जन्मदिन का जश्न, IFFM 2025 करेगा भारत में विशेष फिल्म स्क्रीनिंग

Wed, 09 Jul 2025 04:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 09 Jul 2025 04:18 PM IST
सार

IFFM 2025: महान फिल्म निर्माता और अभिनेता गुरु दत्त की 100वीं जयंती के मौके पर भारतीय सिनेमा उनके योगदान को याद कर रहा है।  उनकी दो खास फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
 

विज्ञापन
100 Years of Guru Dutt IFFM 2025 to honour cinema icon with special screenings of Pyaasa Kaagaz Ke Phool
गुरु दत्त - फोटो : ANI

विस्तार

मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) 2025 में गुरु दत्त की दो मशहूर फिल्में- प्यासा और कागज के फूल की विशेष स्क्रीनिंग होगी। 
विज्ञापन

कब होगा आयोजन
एएनआई के अनुसार, यह आयोजन भारतीय सिनेमा के स्वर्णिम युग को श्रद्धांजलि देने का हिस्सा है। IFFM की निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा, "गुरु दत्त की फिल्में न केवल क्लासिक हैं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आत्मा को दर्शाती हैं। हम उनकी प्रतिभा को नए दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु दत्त की फिल्मों का खास प्रदर्शन
खाततौर पर भारत में 8 से 10 अगस्त तक अल्ट्रा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा गुरु दत्त की फिल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें प्यासा के 4K रीस्टोर्ड संस्करण के साथ आर पार, चौदहवीं का चांद, मिस्टर एंड मिसेज 55, और बाज जैसी फिल्में शामिल होंगी। ये फिल्में NFDC-NFAI द्वारा सावधानी से रीस्टोर की गई हैं, ताकि उनकी खूबसूरती और भावनाएं बरकरार रहें।
 
विज्ञापन

सुशील कुमार का बयान
अल्ट्रा मीडिया के सीईओ सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा, "हमें गर्व है कि हम गुरु दत्त की कालजयी फिल्मों को बड़े पर्दे पर फिर से पेश कर रहे हैं।" NFDC के निदेशक प्रकाश मगदुम ने बताया कि यह प्रयास राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारतीय सिनेमा की धरोहर को संरक्षित करना है। गुरु दत्त की फिल्में, जैसे साहिब बीबी और गुलाम और सांझ और सवेरा, आज भी दर्शकों को प्रेरित करती हैं। 

यह भी पढ़ें: Mouni Roy: मधुर भंडारकर ने शेयर की 'The Wives' की मुहूर्त की तस्वीर, क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आईं मौनी रॉय

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed