फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bollywood actress mumtaz at mumbai airport with ganpati idol blessings life journey

Mumtaz: अभिनेत्री मुमताज ने लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, बोलीं- उनके प्रति मेरी गहरी आस्था

Sat, 06 Sep 2025 02:46 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 06 Sep 2025 02:46 PM IST
सार

Mumtaz Spotted With Ganpati Idol: मुंबई एयरपोर्ट पर हाल ही में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज स्पॉट हुईं। यहां उन्हें गणपति बप्पा की प्रतिमा गिफ्ट की गई, जिसके बाद उन्होंने खूब पोज दिए। 

विज्ञापन
bollywood actress mumtaz at mumbai airport with ganpati idol blessings life journey
मुमताज - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

बॉलीवुड में इन दिनों हर तरफ गणपति बप्पा के उत्सव की ही धूम है। टीवी सितारे हो या फिल्मी जगत की हस्तियां, हर कोई अपने-अपने अंदाज में बप्पा को याद कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा मुमताज हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। अभिनेत्री जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकलकर पार्किंग एरिया की ओर बढ़ीं, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें गणपति बप्पा की सुंदर प्रतिमा भेंट की। इसके बाद एक्ट्रेस ने बप्पा की मूर्ति के साथ कई पोज दिए। 
विज्ञापन


मुमताज ने बप्पा की प्रतिमा के साथ खिंचाई फोटो
मूर्ति को हाथ में लेते ही अभिनेत्री काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कैमरों को पोज दिया और हाथ जोड़कर बप्पा से आशीर्वाद लिया। मुमताज ने पैपराजी से बात करते हुए कहा-  'मुझे गणपति बप्पा से बेहद प्यार है और उन पर मेरी गहरी आस्था है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




हर तरफ गणेशोत्सव की रौनक
इन दिनों पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का समापन शनिवार यानी आज गणपति विसर्जन के साथ होगा। मुंबई की सड़कों से लेकर चौपालों तक बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। 

ये खबर भी पढ़ें: Ashish Kapoor: दुष्कर्म के आरोपी टीवी एक्टर आशीष कपूर का हुआ पोटेंसी टेस्ट, सबूत की तलाश में दिल्ली पुलिस

मुमताज का निजी जीवन
मुमताज का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। 1947 में जन्मी इस अदाकारा के पिता अब्दोल सलीम अस्करी सूखे मेवों का कारोबार करते थे, जबकि मां शादि हबीब आगा ईरान के मशहद से थीं। उनके माता-पिता का तलाक तब हो गया था जब वह केवल एक साल की थीं। उनकी बड़ी बहन मल्लिका ने भी अभिनय किया और शादी पहलवान-एक्टर रंधावा से की, जो दारा सिंह के छोटे भाई थे।

मुमताज का फिल्मी करियर 
60 और 70 के दशक में मुमताज ने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। फिल्म 'ब्रह्मचारी', 'खिलौना', 'आप की कसम' और 'लोफर' जैसी फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार्स की श्रेणी में ला खड़ा किया। ग्लैमरस भूमिकाओं से लेकर गंभीर किरदारों तक, उन्होंने हर अंदाज से दर्शकों का दिल जीता।

कैंसर से भी लड़ चुकी हैं मुमताज
1974 में उन्होंने बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से नताशा ने 2006 में अभिनेता फर्दीन खान से विवाह किया। 54 वर्ष की उम्र में मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। लंबे इलाज, कीमोथेरेपी और रेडिएशन से गुजरने के बाद उन्होंने इस बीमारी पर जीत हासिल की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed