फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood actor Govinda was shot in the leg accident happened while cleaning the revolver

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में लगी गोली, रिवॉल्वर को केस में रखते समय हुआ हादसा

Tue, 01 Oct 2024 09:20 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Oct 2024 09:20 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर को केस में रख रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। गोविंदा अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत अब ठीक है।

विज्ञापन
Bollywood actor Govinda was shot in the leg accident happened while cleaning the revolver
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। अब एक्टर को क्रिटिकल केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन

Bollywood actor Govinda was shot in the leg accident happened while cleaning the revolver
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
कोलकाता जाने के लिए निकल रहे थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एएनआई को बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर केस में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से छूट गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है। वे अभी अस्पताल में हैं।

Karan Johar: जब अनुष्का शर्मा पर हो गया था करण जौहर को क्रश, पता चलने पर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

Bollywood actor Govinda was shot in the leg accident happened while cleaning the revolver
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा के काम की निर्देशक भी करते हैं तारीफ
90 के दशक में अगर किसी ने सबसे ज्यादा फिल्में दी हैं, तो वो गोविंदा हैं। उन्होंने डायरेक्टर डेविड धवन के साथ मिलकर सुपरहिट फिल्म दी हैं। गोविंदा को लेकर अक्सर अभिनेता तारीफ करते रहते हैं। गोविंदा इतने टैलेंटेड थे कि वो 12 घंटों का काम सिर्फ दो घंटों में खत्म कर सकते हैं। अभिषेक ने कहा एक बार डेविड सर ने मुझे बताया कि वो कहीं पेरिस में एफिल टॉवर के पास शूट कर रहे थे, वो वहां फिल्म हीरो नंबर 1 का कोई सेग्मेंट था, वो शूट कर रहे थे। उनके पास वहां शूट करने की इजाजत नहीं थी और ज्यादा समय भी नहीं बचा था, गोविंदा ने उनसे कहा कि आप कैमरा चालू कीजिए. गोविंदा ने 15-20 मिनट में ये गाना शूट कर लिया था।

Javed Jaaferi: धमाल के 'आदि-मानव' पर एक वेब सीरीज चाहते हैं जावेद जाफरी, बोले- इंद्र कुमार को दिया था सुझाव

विज्ञापन

Bollywood actor Govinda was shot in the leg accident happened while cleaning the revolver
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
इन सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं गोविंदा
गोविंदा को उनकी सुपर हिट फिल्मों के कारण जाना जाता है। उन्होंने 'शोला और शबनम', 'राजा भइया', 'चलो इश्क लड़ाएं', 'जोरू का गुलाम', 'हीरो नंबर 1', 'बेटी नंबर 1', 'घर घर की कहानी' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed