फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bobby Deol Set To Perform Ravan Dahan In Luv Kush Ram Leela In Delhi

Dussehra 2025: 'लव कुश की रामलीला' में रावण दहन करेंगे बॉबी देओल, मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल

Mon, 29 Sep 2025 11:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 29 Sep 2025 11:38 AM IST
सार

Bobby Deol in Delhi Ramlila: अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह दशहरा के दिन दिल्ली की लव कुश रामलीला में मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Bobby Deol Set To Perform Ravan Dahan In Luv Kush Ram Leela In Delhi
बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल इस दशहरे पर दिल्ली में लव कुश रामलीला में मौजूद रहेंगे। दशहरा के दिन लाल किला मैदान में वह रावण वध के गवाह बनेंगे। लव कुश रामलीला समिति ने अभिनेता को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया था। इस निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

बॉबी देओल ने स्वीकार किया निमंत्रण
लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया 'जब बॉबी देओल को दशहरे पर आमंत्रण दिया गया तो उन्होंने इसे पूरे उत्साह के साथ स्वीकार कर लिया। समिति का मानना है कि बॉबी देओल का इस ऐतिहासिक मंच पर आना रामलीला को और भी भव्य और यादगार बना देगा।' दशहरे के दिन रामलीला को देखने के लिए दिल्ली समेत पूरे देश से लाखों दर्शक यहां आते हैं।

अजय देवगन हो चुके शामिल
दिल्ली में आयोजित होने वाली लव कुश रामलीला देश की सबसे मशहूर रामलीलाओं में से एक है। इस रामलीला में सेलेब्स भी अभिनय करते हैं। हर साल यहां नामचीन हस्तियों को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है। पिछले वर्ष दशहरा के मौके पर मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और अभिनेता अजय देवगन आए थे।

यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: फिल्म का निर्देशन करेंगे रणबीर कपूर? 'रामायण' एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी हिंट
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉबी देओल का काम
बॉबी देओल के काम की बात करें तो वह अपनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता से खुश हैं। यूजर्स इस पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की इस सीरीज से अपने निर्देशन की शुरुआत की है। 18 सितंबर को प्रीमियर हुए इस शो में बॉबी ने बॉलीवुड सुपरस्टार अजय तलवार की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बॉबी देओल जल्द ही अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बंदर' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा होंगी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह समर नाम के एक टेलीविजन स्टार की कहानी है, जिसकी शोहरत कम होती जा रही है।
इसके अलावा वह तमिल फिल्म 'जन नायकन' का हिस्सा होंगे। इसमें उनके साथ विजय और पूजा हेगड़े होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed