फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ranbir Kapoor to direct a movie soon gave major hints on social media

Ranbir Kapoor: क्या फिल्म निर्देशन में उतरेंगे रणबीर कपूर? 'रामायण' फेम एक्टर ने सोशल मीडिया पर दी हिंट

Mon, 29 Sep 2025 10:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 29 Sep 2025 10:26 AM IST
सार

Ranbir Kapoor On Film Direction: हाल ही में रणबीर कपूर ने अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर वह अपने फैंस से मुखातिब हुए। फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor to direct a movie soon gave major hints on social media
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। 28 सितंबर को वह 43 साल के हो गए। इस मौके पर वह अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के तहत जुड़े। कई फैंस ने उनसे सवाल पूछे। एक फैन ने उनसे पूछा कि वह फिल्म का निर्देशन कब से करेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म निर्देशन पर बोले रणबीर
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान रणबीर कपूर से पूछा गया कि वह फिल्मों का निर्देशन कब से करेंगे? इस पर उन्होंने कहा 'फिल्म का निर्देशन करने के लिए मैं बहुत उत्सुक हूं। हाल ही में मैंने लेखन का काम शुरू किया है। मैं दो विचारों पर काम कर रहा हूं। दो जरूरी काम मेरी लिस्ट में हैं जिन पर मैं अगले कुछ वर्षों में काम करूंगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एनिमल पार्क और ब्रह्मास्त्र 2 पर बोले रणबीर
इसी सेशन में रणबीर कपूर से उनकी अगली फिल्म 'एनिमल पार्क' के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा 'एनिमल पार्क पर 2027 से काम शुरू होगा। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इसके बारे में मुझसे बात की है। इसके किरदार और संगीत गजब के हैं। इसमें अभिनय करने के लिए मैं उत्सुक हूं।'
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र 2' के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अयान मुखर्जी इस फिल्म को लिख रहे हैं। जल्द ही इसके आने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: मां ने कहा- प्यारा बेटा, बहन ने बताया रॉकस्टार; रणबीर कपूर के जन्मदिन पर करीबी लुटा रहे प्यार
विज्ञापन

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
रणबीर कपूर की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक नितेश तिवारी की 'रामायण' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर'। नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज हो सकता है। इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकता है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। 

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल होंगे। फिल्म लव ट्राएंगल पर आधारित है। यह 2026 में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed