फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bihar Election Result 2025 Maithili Thakur To khesari lal yadav Known Unknown Facts About Celebs

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव में होगा इन सेलेब्स की किस्मत का फैसला, जानिए कौन है वे?

Fri, 14 Nov 2025 10:46 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 14 Nov 2025 10:46 AM IST
सार

Bihar Election Result 2025 : बिहार चुनाव में कई सेलेब्स ने अलग-अलग राजनीति पार्टियों से चुनाव लड़ा। आज चुनाव परिणाम सामने आएंगे। जानिए, कौन हैं ये सेलेब्स, जिन्होंने बिहार चुनावों में अपना दमखम दिखाया।

विज्ञापन
Bihar Election Result 2025 Maithili Thakur To khesari lal yadav Known Unknown Facts About Celebs
बिहार चुनावों में इन सेलेब्स ने दिखाया दमखम - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बिहार चुनाव इस बार लोक गायिका मैथिली ठाकुर, भाेजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सबसे ज्यादा चर्चा हासिल की। जानिए, इन सेलेब्स के बारे में? 

विज्ञापन


खेसारी लाल यादव 
यह भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर्स हैं। वह भोजपुरी फिल्मों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं करते हैं बतौर गायक भी काफी पाॅपुलर हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो काफी फेमस हुए। वह लगभग 70 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। साथ ही 5000 से ज्यादा गानों का हिस्सा रहे चुके हैं। हाल ही में उनका गाया एक गाना बॉलीवुड फिल्म ‘सन संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में सुनने को मिला था। अभिनेता और गायक बनने के बाद वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। इस बार राजेडी पार्टी से उन्होंने चुनाव लड़ा। वह छपरा सीट से चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन


मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले में हुआ था। उनके पिता रमेश ठाकुर और माता भारती ठाकुर दिल्ली में रहते हैं, जो शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। गायिक का बचपन से ही संगीत के प्रति रुझान था, उन्होंने चार साल की उम्र से ही अपने दादा से संगीत सीखना शुरू किया और दस साल की उम्र तक जागरणों और स्थानीय संगीत समारोहों में कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने लगीं। मैथिली की संगीत यात्रा 2011 में शुरू हुई, जब वह जी टीवी में प्रसारित होने वाले लिटिल चैंप्स नामक एक रियलिटी शो में दिखाई दी थीं। इसके बाद साल 2017 में गायिका ने 'राइजिंग स्टार' के सीजन 1 में 'ओम नम: शिवाय' गाया, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'होली रे रसिया', 'हरि नाम नहीं तो जीना क्या', 'महिषासुरमर्दिनी स्तोत्रम' से लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गईं। अब वह राजनीति की दुनिया में भी दमखम दिखाने आई हैं। मैथिली ने भाजपा की तरफ से बिहार की अलीनगर सीट पर चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025: खेसारी-मैथिली से लेकर ज्योति सिंह और रितेश पांडे तक, जानें कौन आगे कौन पीछे? 


पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह
भाेजपुरी स्टार पवन सिंह जहां बिहार चुनावों में भाजपा का प्रचार करते दिखे। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा है। ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल था। बताते चलें कि पवन सिंह और ज्योति के बीच तलाक का मामला चल रहा है। दोनों का वैवाहिक विवाद भी पिछले दिनों चर्चा में रहा। 

रितेश पांडे 
भाेजपुरी सिनेमा में बतौर गायक रितेश पांडे काफी सक्रिय रहे हैं। संगीत जगत में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में किस्मत आजमाने की सोची। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से वह जुड़े हैं। रितेश पांडे बिहार की करगहर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed