फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3 Update This Famous TV New Anchor may seen in Salman Khan Reality Show new season

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस में नजर आएंगे यह चर्चित टीवी पत्रकार और एंकर! अमर उजाला से कही यह बात

Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 3 पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा में है। शो जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का मनोरंजन करता दिखेगा। इसे एक बार फिर सलमान खान होस्ट करेंगे। 

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3 Update This Famous TV New Anchor may seen in Salman Khan Reality Show new season
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की शूटिंग 15 जून से शुरू होने वाली है। इसमें नजर आने वाली हस्तियों को लेकर अटकलें चल रही हैं। इनमें एक नाम चर्चित टीवी पत्रकार और एंकर दीपक चौरसिया का भी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि दीपक चौरसिया इस बार Bigg Boss OTT 3 में नजर आ सकते हैं। इसके पीछे कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए अमर उजाला ने सीधे उन्हीं से बात की। 

विज्ञापन

Jimmy Shergill: क्या हुआ था जब पहली बार जिमी मिले अमिताभ बच्चन से, अभिनेता ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

मेकर्स ने दिया ऑफर
अमर उजाला से बातचीत में दीपक चौरसिया ने पुष्टि की कि मेकर्स की तरफ से उन्हें ओटीटी सीजन 3 में शामिल होने का ऑफर तो मिला है, लेकिन न तो उन्होंने इस बारे में अभी कोई निर्णय लिया है, न ही मेकर्स को फिलहाल कोई जवाब दिया है। चौरसिया के इस बयान से जाहिर है कि वे रियलिटी शो का हिस्सा बनने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, उनकी तरफ से अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि इस शो की शूटिंग छह हफ्ते तक चलेगी। सलमान खान ही इसे होस्ट करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में शो में शामिल होने वाली बाकी हस्तियों के नाम का भी खुलासा होने की संभावना है। 

बिग बॉस में पहले भी नजर आ चुकी हैं मीडिया जगत की कई हस्ती

पिछली बार बिग बॉस 17 में मीडिया जगत की हस्ती और पत्रकार जिग्ना वोरा नजर आई थीं। हालांकि, एलिमिनेशन में वे बाहर हो गई थीं। पिछले सीजन में उनके साथ अंकिता लोखंडे, सनी आर्या और सना रईस खान नजर आए थे। मुनव्वर फारूकी ने यह सीजन जीता था।  वहीं, दीपक चौरसिया की बात करें तो उन्होंने 1993 से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। वे अलग-अलग न्यूज चैनलों में संवाददाता और एंकर रहे। हाल ही में उन्होंने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है।
Amitabh Bachchan: ‘समय-समय की बात होती है’, बिग बी ने साझा की 40 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स बोले- शहंशाह!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed