फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan shared 40 years old inquilab movie photo captioned time time ki baat hai

Amitabh Bachchan: ‘समय-समय की बात होती है’, बिग बी ने साझा की 40 साल पुरानी तस्वीर, यूजर्स बोले- शहंशाह!

Mon, 29 Apr 2024 05:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 05:46 PM IST
सार

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। उन्होंने ‘समय-समय की बात होती है’ कैप्शन के साथ 40 साल पुरानी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan shared 40 years old inquilab movie photo captioned time time ki baat hai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। वह अक्सर एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए अपने प्रशंसकों से अपनी भावनाओं को साझा करते रहते हैं। बता दें कि अभिनेता अमिताभ बच्चन प्रभास की आने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में ‘अश्वस्थामा’ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सोमवार को बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने दो तस्वीरों का एक कोलाज साझा किया। इस कोलाज में उनकी एक तस्वीर साल 1984 की है, जो कि ‘इंकलाब’ फिल्म की है और दूसरी रविवार को प्रशंसकों से मिलने के दौरान की है।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन


क्या लिखा बिग बी ने?

फोटो को साझा करते हुए बिग बी ने लिखा, ‘1984 से लेकर 2024 तक, समय-समय की बात है, टॉप फिल्म ‘इंकलाब’ और कल प्रशंसकों से मिलना।’ अमिताभ बच्चन ने इस कैप्शन के साथ तुलना करते हुए अपनी दोनों फोटो साझा की, जिसके बाद इस पर उनके प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Anees Bazmee: वेलकम के इस सुपरहिट सीन की शूटिंग के दौरान बेहद बीमार थे अनीस बज्मी, नाक से बह रहा था खून


आज, कल हमेशा शहंशाह

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को साझा करते ही उनके प्रशंसकों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक प्रशंसक ने लिखा, ‘वही लुक बिग बी’, एक और यूजर ने लिखा, ‘शहंशाह’! एक और प्रशंसक ने टिप्पणी की, ‘आज, कल हमेशा शहंशाह हो आप सर’, इसी तरह कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों की टिप्पणी की बाढ़ आ गई। 

 

दोनों तस्वीरों में लगभग एक जैसे दिखते हैं बिग बी

अमिताभ बच्चन ने जो तस्वीर साझा की है उन दोनों ही तस्वीरों में वह लगभग एक जैसे ही लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों ही तस्वीरों में उनकी सफेद दाढ़ी है, सफेद रंग के कपड़े पहने हैं। इसे लेकर एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, ‘भविष्य का बहुत सही अनुमान लगाया।’

 

अमिताभ बच्चन के आगामी कार्य

अमिताभ बच्चन प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह रजनीकांत की फिल्म ‘थलाइवर 170’ की फिल्म में भी अभिनय करते हुए दिखेंगे।
Maninee De: मानिनी ने खोले कई राज, बोलीं- मिस इंडिया के दौरान सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच नहीं थी कोई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed