फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss OTT 3: Ranvir Shorey Kissed armaan malik wife Kritika On grand finale Night video viral users React

Bigg Boss OTT 3: ग्रैंड फिनाले की रात रणवीर ने कैमरे के सामने किया था कृतिका को किस, भौचक्का रह गए थे अरमान

Tue, 06 Aug 2024 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 06 Aug 2024 09:11 PM IST
सार

वीडियो में अरमान मलिक और पायल का रिएक्शन भी कैद है। रणवीर शौरी जब कृतिका को किस करते हैं तो पायल और अरमान बस देखते रह जाते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और हंसी-खुशी का कोई भाव नहीं है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT 3: Ranvir Shorey Kissed armaan malik wife Kritika On grand finale Night video viral users React
अरमान मलिक, रणवीर शौरी, कृतिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस ओटीटी' का तीसरा सीजन काफी दिलचस्प रहा है। शो खत्म हो चुका है, सना मकबूल इस सीजन की विनर रही हैं। लेकिन, शो की चर्चा अभी तक जारी है। ग्रैंड फिनाले की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें एक वीडियो है, कृतिका मलिक और रणवीर शौरी की। दरअसल, इसमें रणवीर शौरी, कृतिका के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान कृतिका के पति अरमान मलिक और पायल भी वहां मौजूद थे। यह नजारा देख उनकी प्रतिक्रिया भी कैमरे में दर्ज हो गई है।

विज्ञापन

जबर्दस्त तरीके से वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में कृतिका मलिक के शो से एलिमिनेशन का सीन दिखाया गया है। दरअसल, कृतिका मलिक ने टॉप 5 में जगह बनाई थी। ग्रैंड फिनाले में जब उनका एलिमिनेशन हुआ तो होस्ट अनिल कपूर ने उनसे बाकी बचे घरवालों से विदा लेकर स्टेज पर आने को कहा। इस दौरान कृतिका उठीं और रणवीर शौरी से ऑल द बेस्ट कहा। साथ ही बोलीं, 'मुझे पता है आप ही जीतोगे'। इसके बाद रणवीर शौरी ने कृतिका के पास आकर उन्हें गले लगाया और उनके गाल पर किस कर लिया। अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
AMKDT Box Office Day 5: प्यार का तड़का, तब्बू-अजय की जोड़ी... कुछ न आया काम, दर्शकों को तरसी 'औरों में कहां दम था'

विज्ञापन
विज्ञापन

अरमान मलिक को किया जा रहा ट्रोल
वीडियो में अरमान मलिक और पायल का रिएक्शन भी कैद है। रणवीर शौरी जब कृतिका को किस करते हैं तो पायल और अरमान बस देखते रह जाते हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान और हंसी-खुशी का कोई भाव नहीं है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। कुछ यूजर्स अरमान से कह रहे हैं, 'अब रणवीर के भी थप्पड़ मारो'। एक यूजर ने लिखा, 'किसी ने किस किया तब भी कुछ नहीं, और किसी ने बस ये कहा भाभी अच्छी लगती है, तब भी थप्पड़ तो भी गलत हो गया'। एक यूजर ने लिखा, 'अब रणवीर को थप्पड़ नहीं मारेगा?' हालांकि, कुछ यूजर्स अरमान का पक्ष ले रहे हैं और लिख रहे हैं, 'कंसेंट जैसी भी कोई चीज होती है। विशाल के कमेंट से कृतिका असहज थी'।

विज्ञापन

अरमान मलिक ने विशाल के मारा था थप्पड़
मालूम हो कि बिग बॉस के घर में रहते हुए विशाल पांडे और अरमान का जमकर झगड़ा हुआ था। अरमान ने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया था। मामला यह था कि लव कटारिया से बात करते हुए विशाल ने कृतिका पर कमेंट करते हुए कहा था, 'भाभी बहुत सुंदर लगती हैं'। वीकएंड का वार में जब पायल मलिक शो में पहुंचीं तो उन्होंने विशाल के इस कमेंट पर आपत्ति जताई और उस बारे में जानकर अरमान मलिक का पारा हाई हो गया। उन्होंने विशाल के साथ मारपीट तक कर डाली थी। इस एपिसोड पर काफी कंट्रोवर्सी हुई और पायल-अरमान मलिक को बिग बॉस के फैंस ने गलत ठहराया था। अब जब रणवीर शौरी और कृतिका के किस का वीडियो सामने आया है तो लोग अरमान मलिक को खूब ट्रोल कर रहे हैं। 
Ulajh BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर हांफती नजर आ रही जान्हवी की ‘उलझ’, जानें पांचवें दिन का कुल कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed