Bigg Boss 19: बसीर अली बने घर के नए कैप्टन, तान्या और जीशान से भिड़ने के बाद रोईं कुनिका
BB 19: सलमान खान की होस्टिंग वाले बिग बॉस 19 में हर सीजन की तरह इस बार भी नए-नए लफड़े देखने को मिल रहे हैं। अब फिर भिड़े ये दोनों प्रतियोगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 में पहले दिन से ही हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। इसमें कंटेस्टेंट के बीच नोक-झोक और बहस से लेकर टास्क व कैप्टेंसी तक को लेकर तकरार देखने को मिल रही है। घर में तान्या मित्तल की एक के बाद एक हरकतें लगातार उन्हें चर्चाओं में बनाए हुए हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में तान्या और कुनिका सदानंद के बीच फिर तगड़ी बहस देखने को मिली है। वहीं घर की कप्तानी भी अब बसीर अली के पास पहुंच गई है।
बसीर बने घर के नए कैप्टन
शो के हालिया एपिसोड में अभिषेक बजाज और बसीर अली अप्रत्याशित घटनाक्रम के बाद कप्तानी के अंतिम दावेदार बन गए। बाद में बसीर ने अभिषेक से कप्तानी छीन ली। वहीं सभी ने नीलम गिरी का जन्मदिन भी साथ मिलकर मनाया। लेकिन इस बीच कुणिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच झगड़े व बहस ने शो को और भी रोचक बना दिया। कुणिका ने शिकायत की कि तान्या को कुछ गंभीर समस्याएं हैं। उन्होंने बताया कि तान्या कभी किसी बात को नहीं छोड़तीं। दूसरी ओर तान्या और अशनूर कौर के बीच एक बड़ी तुलना करते हुए कुनिका ने खुलासा किया कि अगर अशनूर गपशप करना बंद कर दें, तो वह उन्हें अपनी बहू के रूप में देखना पसंद करेंगी। इसके बाद जब अशनूर ने कुनिका से इस बारे में बात की तो तान्या और कनिका की बहस छिड़ गई।
कुनिका-तान्या में छिड़ी बहस
तान्या ने जहां कुनिका के सबके सामने उन्हें घासलेट कहे जाने पर नाराजगी जताई, तो वहींं कुनिका को घमंडी बताते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है हर कोई उनका विरोध करता है, तो वो बातचीत ही न करें या कम करें। इस बीच तान्या की करीबी दोस्त नीलम ने तान्या को गले लगाते हुए कहा कि कुनिका की तो किसी से ही नहीं बनती है। हालांकि, बाद में तान्या और कुनिका गले मिलते हैं।
Tanya aur Kunickaa ke beech hui argument, kya kar degi unn dono ka dynamic change? 🤔
— Bigg Boss (@BiggBoss) September 5, 2025
Dekhiye #BiggBoss19, Mon-Sun raat 9 baje @JioHotstar aur 10:30 baje @ColorsTV par.#BB #BiggBoss #BB19 #BiggBoss19 @iamgauravkhanna @darbar_awez @Humarabajaj6 @nehalchudasama9 @nagmamirajkar… pic.twitter.com/Fr9fV7XJVL
अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं तान्या
यह पहली बार नहीं है जब तान्या मित्तल को निशाना बनाया गया हो। बिग बॉस के घर के अंदर उनके बयानों की लगातार ऑनलाइन आलोचना हो रही है। इससे पहले, एक एपिसोड में उन्होंने कहा था, ‘मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा सुंदर हूं। मम्मी-पापा के पास जाती थी और मम्मी श्योर थीं कि मुझमें कुछ प्रॉब्लम है।’ उनके इस बयान के बाद दर्शक थे हैरान रह गए थे और वो लोगों के निशाने पर आ गई थीं।
तान्या ने कहा था कि मैं एक बनिया परिवार से हूं। बनिया परिवार में लड़कियों के लिए नियम तय होते हैं। आप शाम 6 बजे के बाद बाहर नहीं निकल सकतीं। अपने फोन पर पुरुषों से बात न करें और अपने जीवन में खाना पकाने के अलावा कुछ न सीखें। इसलिए मैंने सुंदर बनने की चुनौती स्वीकार की और एक नया सफर शुरू किया। उसी सफर में मैंने भारत का प्रतिनिधित्व किया और मिस एशिया का ताज जीता, जो भारत ने 12 साल में पहली बार जीता था।
वहीं शो के हालिया प्रोमो में कुनिका और जीशान कादरी के बीच जोरदार बहस होती दिख रही है। जहां खाना और काम को लेकर दोनों में बहस हो जाती है। जीशान कुनिका पर हर मामले में दखल देने का आरोप लगाते हैं। अंत में कुनिका भावुक हो जाती हैं और वो रोते हुए आंसू पोछती नजर आती हैं।