फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhumi Pednekar Says Ishaan Khatter Is So Snackable, Actor Accept Guilty As Charged

Ishaan Khatter: भूमि पेडनेकर ने ईशान खट्टर को कहा कुछ ऐसा, एक्टर बोले- ‘हां मैं दोषी हूं’; जानें पूरा मामला

Sat, 03 May 2025 03:33 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 03 May 2025 03:33 PM IST
सार

Ishaan Khatter-Bhumi Pednekar: ईशान खट्टर जल्द ही भूमि पेडनेकर के साथ नए शो ‘द रॉयल्स’ में नजर आएंगे। शो के प्रमोशन के दौरान भूमि ने ईशान को ऐसा क्या कह दिया कि एक्टर ने कबूल किया खुद का दोष।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar Says Ishaan Khatter Is So Snackable, Actor Accept Guilty As Charged
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@bhumipednekar और @ishaankhatter

विस्तार

ईशान खट्टर अपने आगामी शो ‘द रॉयल्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीरीज में वो पहली बार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। दर्शक भी इस नई जोड़ी को एकसाथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। अब ईशान खट्टर ने अपने इस नए शो को लेकर बात की। साथ ही इसमें काम करने के पीछे की वजह का भी जिक्र किया। इस दौरान ईशान खट्टर ने भूमि द्वारा उन्हें ‘स्नैकेबल’ यानी जो जल्द ही सबमें घुलमिल जाए, बताये जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन

ईशान बोले- हां मैं दोषी हूं
जस्ट टू फिल्मी के साथ हालिया बातचीत में ईशान खट्टर ने ‘द रॉयल्स’ को लेकर बात की। साथ ही भूमि पेडनेकर द्वारा उन्हें स्नैकेबल यानी कि जल्द ही सबमें घुलने-मिलने और दोस्त बनने वाला बताने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। ईशान ने कहा कि भूमि ने जो कहा है मैं उसे स्वीकार करता हूं। हां, मैं ऐसा हूं। दरअसल, भूमि ने इसी बातचीत के दौरान ईशान खट्टर के बारे में बात करते हुए कहा था कि ऐसे शो का हिस्सा बनकर बहुत मजा आया, जहां मेरे सह-कलाकार इतने स्नैकेबल हैं। मैंने लोगों को अब ईशान के सामने कमजोर होते देखा है। इसी पर ईशान ने कहा कि हां मैं दोषी हूं और ऐसा हूं।

विज्ञापन

शो में बहुत कुछ है
इस दौरान ईशान ने अपनी फिटनेस और अपनी बॉडी को अटेंशन मिलने पर भी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने कहा, “शो में मेरे शारीरिक बनावट के अलावा भी बहुत कुछ है। अगर मैं सच कहूं तो शो में हर चीज के अलावा भी बहुत कुछ है। हालांकि, इस तरह का ध्यान मेरे लिए लिए नया था और ऐसी प्रशंसा सुनना अच्छा लगता है। कलाकारों को इससे मजा आ रहा है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: विजय वर्मा ने पूरी की अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग, शेयर किया भावुक पोस्ट

ईशान ने इसलिए 'द रॉयल्स' को कहा हां
ईशान ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने ‘द रॉयल्स’ को हां क्यों बोला। एक्टर ने कहा, “‘द रॉयल्सट करने के पीछे असली वजह मेरे द्वारा निभाए गए किरदार की गहराई थी। ग्लैमर और खूबसूरती जैसे सतही पहलू मेरे किरदार का हिस्सा थे और यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं थे।” शो में ईशान एक राजकुमार की भूमिका निभा रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंट हैं शोभिता धूलिपाला? जानिए सच्चाई

शो में नजर आएगी बड़ी कास्ट
‘द रॉयल्स’ में ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर के अलावा जीनत अमान, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन, चंकी पांडे, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, विहान समत, काव्या त्रेहान, सुमुखी सुरेश, उदित अरोड़ा, लिसा मिश्रा और ल्यूक केनी सरीखे कलाकार भी शामिल हैं। प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित यह शो 9 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed