फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri ›   bhojpuri lyricist braj kishore passed away dead body found at friends house in bathroom

Braj Kishore Dubey Death: बंधे पैर और पानी में डूबा आधा शरीर... दोस्त के फ्लैट में मिली इस संगीतकार की लाश

Tue, 15 Nov 2022 05:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 15 Nov 2022 05:56 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, पटना के पाटलिपुत्र के केसरी नगर इलाके में ब्रज किशोर दुबे का एक दोस्त किराए पर रहता है और उसी के घर संगीतकार का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
bhojpuri lyricist braj kishore passed away dead body found at friends house in bathroom
braj kishore - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के मशहूर लोक संगीत के लेखक ब्रज किशोर दुबे का सोमवार की शाम को निधन हो गया है। ब्रज किशोर 58 साल के थे और उनका शव उनके एक दोस्त के घर में संदिग्ध हालत में मिला है। इस दौरान उनके दोनों पैर में गमछा बंधा हुआ था और उनका सिर पानी में डूबा हुआ था। इस घटना ने संगीत की दुनिया के लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वहीं, अब हर कोई किशोर दुबे की मौत का कारण जानना चाहते हैं।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पटना के पाटलिपुत्र के केसरी नगर इलाके में ब्रज किशोर दुबे का एक दोस्त किराए पर रहता है और उसी के घर संगीतकार का शव मिला है। उनका शव बाथरूम में था, जहां उनके दोनों पैर बंधे हुए थे और आधा शरीर कुर्सी पर था। वहीं, आधा शरीर टब में रखे पानी में डूबा हुआ था। दो दिन पहले ही ब्रज किशोर दुबे ने अपने दोस्त से इस प्लैट की चाभी ली थी। वहीं, इस घटना की जांच कर रही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगा है। पुलिस इस केस में हत्या और सुसाइड दोनों एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज किशोर दुबे के दामाद महेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि उनके पैर बंधे हुए थे और सिर पानी में था। लेकिन उनके दोनों हाथ खुले हुए थे, जिससे संशय की स्थिति है। पहले यह मामला हत्या का लग रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था और कमरा भी पुराने तरीके का बना हुआ है। कोई हत्या करके बाहर कैसे निकलेगा। यह सवाल है। पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या है।

विज्ञापन

बता दें कि ब्रज किशोर दुबे गीतकार के साथ एक महान संगीतज्ञ भी थे। उन्हें 2017 में लोक संगीत की दुनिया में शानदार काम करने के लिए पद्मश्री पुरस्कार भी मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed