फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhojpuri Actress Akshara Singh Janmashtami Song Janme Krishna Kanhaiya goes viral

Akshara Singh: जन्माष्टमी पर अक्षरा सिंह ने गाई सोहर, भोजपुरी क्वीन का नया गाना हुआ जमकर वायरल

Mon, 26 Aug 2024 10:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Aug 2024 10:16 AM IST
सार

अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायिकी का भी हुनर रखती हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका गाना 'शोर मची है जी शोर मची' है बवाल काट रहा है।

विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh Janmashtami Song Janme Krishna Kanhaiya goes viral
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। तैयारियां जोर-शोर से हैं। इस मौके पर राधा-कृष्ण के भक्ति गीत खूब चल रहे हैं। और जब गीत-संगीत की बात हो तो भोजपुरी गानों का अलग जलवा रहता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इसमें एक्ट्रेस राधा रानी के रूप में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

Aamir Khan: पर्दे पर जादू बिखेरने में है आमिर खान की दिलचस्पी, कहा- जादुई चीजें अक्सर परफेक्ट नहीं होतीं

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara Singh Janmashtami Song Janme Krishna Kanhaiya goes viral
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

राधा सी सजगर खूब जंच रहीं अक्षरा
अक्षरा सिंह अभिनय के साथ-साथ गायिकी का भी हुनर रखती हैं। उनके गाने खूब हिट होते हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका गाना 'शोर मची है जी शोर मची' है बवाल काट रहा है। इस गाने को 'हरि बोल' यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जन्माष्टमी के त्योहार में यह गाना और रौनक जोड़ देगा। इसे अक्षरा सिंह ने गाया है। 

Bhojpuri Actress Akshara Singh Janmashtami Song Janme Krishna Kanhaiya goes viral
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

फैंस को दी त्योहार की बधाई
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर गाना रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। इसके साथ उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई भी दी है। अक्षरा ने लिखा है, 'जन्में कृष्ण कन्हैया मोहल्ले में शोर मची है'। इसके अलावा लिखा है, 'जय श्री कृष्णा। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshara Singh Official (@aksharasinghofficial1)

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Akshara Singh Janmashtami Song Janme Krishna Kanhaiya goes viral
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं अक्षरा
अक्षरा सिंह के गाने पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके इस गाने ने हमारे त्योहार की रौनक बढ़ा दी है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'गाना तो अच्छा है ही, आपका अंदाज भी गाने में खूबसूरत है'। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा हैं। वह पवन सिंह और खेसारी लाल जैसे  सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। 
Stree 2: जब 'स्त्री' में विक्की की भूमिका के लिए चुना गया था दूसरा अभिनेता! रोल को किया अस्वीकार, अब है अफसोस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed