Bharti Singh: जब बस में भारती सिंह के साथ हुई छेड़छाड़, कॉमेडियन ने कहा- ‘मुझे डेढ़ साल तक पता ही नहीं चला…'
Bharti Singh Says On Bad Touch: हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने पुराने दिनों के संघर्षों के बारे में बताते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विस्तार
कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के कारण पहचानी जाती हैं। हाल ही में कॉमेडियन एक इंटरव्यू में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। इसी दौरान भारती सिंह ने बताया कि करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ छेड़खानी हुई थी, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा था। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
वो मुझसे टकरा जाते थे
भारती सिंह हाल ही में राज शमनी के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। बातचीत में कॉमेडियन ने बताया, ‘जब पैसे बिल्कुल नहीं थे, तो मैं कॉलेजों में कॉमेडी स्किट करवाने जाती थी। इसके लिए मैं सुबह 5 बजे की बस लेती थी और हमारी बस में सारे दूधवाले होते थे। कभी जगह नहीं होती थी तो लोग ऊपर गिर जाते थे, तो मुझे समझ नहीं आता था तब। मुझे डेढ़ साल तक समझ ही नहीं आया कि वो छेड़ रहे हैं। एक दिन किसी ने कस के पकड़ा, लेकिन फिर भी मैं यही सोचती रही कि वो गिरते समय गलती से पकड़ लिया होगा।’
यह खबर भी पढ़ें: Dimple Yadav: सांसद डिंपल यादव को लेकर स्वरा भास्कर का चौंकाने वाला बयान, बोलीं- 'मुझे उन पर क्रश है..'
जब भारती सिंह ने लिया बदला
आगे बातचीत में भारती सिंह ने कहा, ‘धीरे-धीरे जब मुझे पता चला कि गुड टच-बैड टच क्या होता है। फिर मेरे अंदर की भारती जागी और तब मैंने कई लोगों को कोहनी से घूंसा मारा था। एक दिन मैंने अपने से लंबे लड़के को थप्पड़ मारा, चाहे मेरा हाथ कांपता रहे। लेकिन अब मैं जागरुक हो गई हूं।’
एक नजर भारती सिंह के जीवन पर
भारती सिंह ने हाल ही में ‘लाफ्टर शेफ सीजन 2’ की मेजबानी की थी। अगर उनके पर्सनल लाइफ की बात करें, तो कॉमेडियन ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 2017 में हर्ष लिम्बाचिया से शादी कर ली। उन्होंने 3 अप्रैल, 2022 को अपने पहले बच्चे लक्ष्य लिम्बाचिया का स्वागत किया।