फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ayesha Khan Slams Authorities amid Ranveer Allahbadia Controversial Comment

Ayesha Khan : 'सबसे गंभीर विषय पर कार्रवाई होनी चाहिए वर्ना..', रणवीर-समय मामले में आयशा ने कसा तंज

Tue, 11 Feb 2025 02:20 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 11 Feb 2025 02:20 PM IST
सार

Ayesha Khan: रणवीर इलाहाबादिया की ओर से की गई टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी ज्यादा गुस्सा नजर आ रहा है। हालांकि, कई सेलेब्स ने उनका बचाव भी किया है।

विज्ञापन
Ayesha Khan Slams Authorities amid Ranveer Allahbadia Controversial Comment
आयशा खान, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यूट्यूबर्स रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना इन दिनों एक बड़े विवाद के केंद्र में हैं। यह विवाद उनके शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक हालिया एपिसोड के कारण हुआ है। इस एपिसोड में रणवीर ने एक प्रतियोगी से एक असंवेदनशील और आपत्तिजनक सवाल पूछा, जिसने दर्शकों को भड़का दिया। इसके बाद इस गंदी टिप्पणी पर उनकी जबर्दस्त आलोचना का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन

Imtiaz Ali: ‘लोग इममैच्योर हैं, उनकी गलती को…’ रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी पर बोले इम्तियाज अली

विज्ञापन

कुछ सेलेब्स ने किया बचाव

इस मामले में रणवीर और समय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कई सेलिब्रिटी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश ने शो में इस प्रकार की हंसी-मजाक की निंदा की है और इसे आपत्तिजनक और संवेदनहीन करार दिया है। हालांकि, कुछ सेलेब्स, जैसे उर्फी जावेद और राखी सावंत ने रणवीर और समय का बचाव किया है।
Ranveer Allahabadia Controversy: अश्लील टिप्पणी विवाद पर पुलिस का एक्शन, रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची टीम

Ayesha Khan Slams Authorities amid Ranveer Allahbadia Controversial Comment
आयशा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा खान ने साझा की इंस्टाग्राम स्टोरी

इस बीच अभिनेत्री आयशा खान इस पूरे विवाद पर अपने अंदाज में टिप्पणी की है। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी राय साझा करते हुए उन मुद्दों को उठाया जिन्हें वह मानती हैं कि देश में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने लिखा, "हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं: खराब सड़कें, ट्रैफिक जाम, वायु प्रदूषण, सामान्य सुरक्षा और डार्क कॉमेडी के मंच पर डार्क कॉमेडी। आयशा ने इस स्टोरी में आगे समाधान का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "समाधान: सबसे गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई होनी चाहिए, वर्ना कहीं विकास रुक न जाए। काश देश में इससे बड़े मुद्दों के लिए भी सवाड़ खड़े किए जाते।"

विज्ञापन

रणवीर के मांग चुके हैं माफी

ताजा अपडेट के मुताबिक हाल ही में मुंबई पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची है। हाल ही में उन्होंने इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी। वहीं,   समय रैना ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। उनका विवादास्पद वीडियो उनके चैनल से हटा दिया गया है। 
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed