फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Atif Aslam Stopped Concert as Fan throw money at him singer said Do not throw it at me

Atif Aslam: कॉन्सर्ट में आतिफ असलम पर शख्स ने उड़ाए नोट, गायक ने शो रोककर लगाई क्लास

Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
सार

आतिफ असलम की प्रतिक्रिया की जमकर सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स  उनके सज्जनतापूर्ण आचरण की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Atif Aslam Stopped Concert as Fan throw money at him singer said Do not throw it at me
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, अमेरिका में आयोजित एक कॉन्सर्ट की वजह से वह चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। हाल ही में शो के दौरान सिंगर पर एक शख्स नोटों की बारिश करने लगा, जिसके बाद आतिफ ने गाना बंद कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गायक को उस शख्स से ऐसा न करने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

Celebs: बॉलीवुड के इन सितारों के साथ हकीकत में हुईं खौफनाक घटनाएं, रणवीर से लेकर गोविंदा का नाम शामिल

विज्ञापन

'ये पैसे दान कर दो'

वायरल वीडियो में आतिफ को स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है, तभी उन पर शख्स नोट बरसाने लगता है। यह देखते ही सिंगर कार्यक्रम को रोकने का इशारा करते हैं और उससे नोट उठाने का आग्रह करते हैं। वीडियो में आतिफ कहते हैं, ''मेरे दोस्त, ये पैसे दान कर दो, मुझपर मत फेंको, ये पैसे का अपमान है।''
Kangana Ranaut: कंगना रणौत के रावण दहन करने पर सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया सवाल, अभिनेत्री ने दिया करारा जवाब

लोग कर रहे जमकर तारीफ

इंटरनेट ने आतिफ असलम की प्रतिक्रिया की जमकर सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स  उनके सज्जनतापूर्ण आचरण की तारीफ कर रहे हैं। साथ ही, पैसे के उचित उपयोग के उनके विचार पर भी लोग सिंगर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 20 साल से वह प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर अपने गानों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। आतिफ पाकिस्तान के साथ भारत में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उनके गाए गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। तेरा होने लगा हूं, जीना-जीना, आदत, वो लम्हें उनके चार्टबस्टर गानों में से हैं। 
Suriya 43: फिर धमाल मचाने को तैयार सूर्या-सुधा कोंगारा की जोड़ी, सोरारई पोटरू के बाद इस फिल्म के लिए आए साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed